Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- शेयर बाजार में इस हफ्ते 3 कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है
- वहीं, एक कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे
- कई दिग्गज कंपनियों ने डिविडेंड के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वह भी इसी हफ्ते है
इस हफ्ते शेयर बाजार में कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली हैं। वहीं, एक कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। तीन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा भी इसी हफ्ते होगा। आइए एक-एक करके इन कंपनियों के विषय में जानते हैं …
कौन सी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड
21 अक्टूबर को Elecon Engineering Company Ltd के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। ICICI Prudential Asset Management Company की तरफ से हर एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दिया जा रहा है। इस कंपनी के शेयर भी 21 अक्टूबर को ही एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। मैंगलोर रिफाइनरी के शेयर 21 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने हर एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
एंजल वन लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1.40 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 22 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तेय किया है। टीप्स म्यूजिक लिमिटेड की तरफ से योग्य निवेशकों को 6.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाना है। यह कंपनी 22 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।
360 One Wam Ltd की तरफ से योग्य निवेशकों को 7.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। गरुडा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड की तरफ से एक शेयर 0.03 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। कंपनी के शेयर 23 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। एचबीडी फाइनेंशियल की तरफ से 2 रुपये और आईसीआईसीआई लैम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 7 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। एलटीएम लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए 23 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया है।
किन कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा
1-Jattashankar Industries Ltd के शेयर कल सोमवार को शेयर बाजार में एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होगा। पिछले एक साल में कंपनी ने शेयर बाजार में निवेशकों को 196 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
2-इस कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में तोड़ा जाएगा। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 22 अक्टूबर तय किया है। शेयरों के बंटवारे के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगी।
3-Azad India Mobility ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 23 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में किया जाएगा।
एक कंपनी ट्रेड करेगी एक्स-बोनस
1-Titan Biotech Ltd के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने वाले हैं। कंपनी ने निवेशकों को 4 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए 23 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




