Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/18/1200x900/Premada_Oorali_1794998957561_GLYK_1794998964776_Ro13_e8b77580-ff99-4f75-9662-282603fff751_OsL0.pngOTT: साउथ की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मंगलवार के दिन ओटीटी पर आई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और आईएमडीबी पर भी इस फिल्म 8.1 की रेटिंग मिली है।
साउथ की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। महज 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई की। खास बात यह है कि फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं था और न ही इसका बड़े स्तर पर प्रमोशन किया गया था। इसके बावजूद दर्शकों से मिले पॉजिटिव रिव्यू के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, IMDb पर भी इसे 8.1 की रेटिंग मिली है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
क्या है इस फिल्म का नाम?
इस फिल्म का नाम ‘प्रेमादा ओराली’ है। ये फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हुई थी, इसमें कोई बड़ा सितारा नहीं था और न ही इसे बहुत ज्यादा प्रमोट किया गया था। इसके बावजूद इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी और इमोशनल अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर आ गई है।
हिंदी में भी आई है फिल्म?
गांव की जिंदगी, परिवार और प्यार पर बनी फिल्म ‘प्रेमादा ओराली’ 17 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियाे पर रिलीज हुई है। खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, बल्कि तेलुगू, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। यानी अब अलग-अलग भाषाओं के दर्शक इस फिल्म का आनंद घर बैठे उठा सकते हैं। फिल्म में इमोशन के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलती है।
बॉक्स ऑफिस पर बनाए शानदार रिकॉर्ड
कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। महज 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई ‘प्रेमादा ओराली’ ने दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले जबरदस्त कमाई की और 3700 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। इसके साथ ही यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘प्रेमादा ओराली’ की कहानी एक खूबसूरत गांव में रहने वाले संतोष (श्रीराम) और उसके पिता नागन्ना (रंगना रघु) के इर्द-गिर्द घूमती है। संतोष पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि उसकी शादी किसी पढ़ी-लिखी लड़की से हो। इसी बीच संतोष की जिंदगी में प्यार, रिश्तों और कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव की शुरुआत होती है। फिल्म में पिता और बेटे के रिश्ते के साथ-साथ गांव की सादगी भरी जिंदगी को भी दिखाया गया है। इसमें रंगना रघु, श्रीराम, तपस्विनी पूनाचा और रमिका शिवा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, सुनद गौतम का संगीत फिल्म के भावनात्मक पहलुओं को और प्रभावशाली बनाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




