Home BUSINESS NEWS HINDI 39 रुपये का शेयर अब 1600 रुपये के पार, कंपनी बांटने जा...

39 रुपये का शेयर अब 1600 रुपये के पार, कंपनी बांटने जा रही 5 फ्री शेयर, आ गई रिकॉर्ड डेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मॉलकैप कंपनी वी-मार्क इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। वी-मार्क इंडिया अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 फ्री शेयर बांटेगी। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में शेयरधारकों को 4600 पर्सेंट से अधिक का बंपर रिटर्न दिया है। वी-मार्क इंडिया वायर्स, केबल्स, स्विचेज, स्विचगियर्स, पीवीसी पाइप्स और इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करती है।

7 जुलाई है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
वी-मार्क इंडिया (V-Marc India) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट मंगलवार 7 जुलाई 2026 फिक्स की है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट को रिवाइज किया है। कंपनी ने इससे पहले रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 3 जुलाई फिक्स की थी।

IPO में 39 रुपये था शेयर का दाम, अब 1600 रुपये के पार दाम
वी-मार्क इंडिया के आईपीओ में शेयर का दाम 39 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 मार्च 2021 को खुला था और यह 31 मार्च तक ओपन रहा। वी-मार्क इंडिया के शेयर 2 जुलाई 2026 को NSE में 1610 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 4675 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1708 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 359.70 रुपये है। वी-मार्क इंडिया का मार्केट कैप गुरुवार को 3,895.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

3 साल में कंपनी के शेयरों में 1800% से अधिक का उछाल
वी-मार्क इंडिया (V-Marc India) के शेयरों ने पिछले 3 साल में अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर पिछले 3 साल में 1800 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो वी-मार्क इंडिया के शेयरों में 343 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 135 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है।

वित्त वर्ष 2026 में करीब 3 गुना बढ़ा कंपनी का मुनाफा
वित्त वर्ष 2026 में वी-मार्क इंडिया (V-Marc India) का वित्तीय प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 1797 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 896 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू में 100 पर्सेंट से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 201 रुपये पर जा पहुंचा, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 98 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2026 में वी-मार्क इंडिया का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर 100 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 36 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN