Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/brown_alia_ranbir_1780635196246_1780635213703_4fb6170b-647f-42e0-9cfc-828b36f116d2.pngZee5 Series: करिश्मा कपूर की क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन आज जी5 पर रिलीज हो गई है।इस सीरीज की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर और सोनी राजदान करीबी हो गए थे। उन्होंने बताया कि सीरीज की शूटिंग आलिया और रणबीर की शादी के वक्त शुरू हुई थी।
करिश्मा कपूर एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में लौट रही हैं। साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म मर्डर मुबारक रिलीज हुई है। अब करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन जी5 पर रिलीज हो गई है। करिश्मा कपूर की इस सीरीज की शूटिंग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के दौरान हुई थी। करिश्मा और सोनी ने बताया कि कैसे शो की वजह से दोनों करीब आए।
कब शुरू हुई थी ब्राउन की शूटिंग?
स्क्रीन से खास बातचीत में करिश्मा कपूर ने कहा, “दिलचस्प बात ये है कि ब्राउन की शूटिंग उस वक्त शुरू हुई थी जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी। तो जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा (करिश्मा कपूर और सोनी राजदान) हम परिवार बन गए थे।” आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी।
करिश्मा कपूर के साथ शो के दौरान हुई दोस्ती
करिश्मा कपूर की बात को आगे बढ़ाते हुए सोनी राजदान ने कहा, “मैं इस शो के जरिए ही करिश्मा को जान पाई। मैं उन्हें बिल्कुल भी नहीं जानती थी। हम बस फैमिली फंक्शन में मिलते थे, लेकिन हम एक दूसरे के काफी करीब आ गए।”
करिश्मा कपूर की मां बनी हैं सोनी राजदान
बता दें, सोनी राजदान और करिश्मा कपूर ब्राउन में मां-बेटी का किरदार निभाया है। सोनी राजदान करिश्मा कपूर की मां के किरदार में नजर आई हैं। ब्राउन एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में करिश्मा कपूर कॉप की भूमिका में नजर आई हैं।
रीटा ब्राउन के किरदार के बारे में क्या बोलीं करिश्मा कपूर?
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा, “रीटा ब्राउन के जीवन में बहुत कुछ चल रहा है। वो बुरी तरह टूट चुकी है और उसपर बोझ है। उसकी मां अपनी बेटी से इतना प्यार करती है कि उनके बीच का रिश्ता काफी प्यारा लगता है।” करिश्मा कपूर ने कहा कि ये मां-बेटी का रिश्ता इस क्राइम सीरीज में आपको कुछ सुकून के पल देता है। ये रिश्ता और इसके बीच की बॉन्डिंग देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा।
क्या है क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन का प्लॉट?
ब्राउन के प्लॉट की बात करें तो करिश्मा कपूर (रीटा ब्राउन) किसी अपने के चले जाने से बहुत निराश होती हैं। वो शराब पीने लगती हैं, लेकिन इसी बीच उनके पास एक केस आता है। अब रीटा के किरदार के सामने चुनौती है अपने भीतर चल रहीं लड़ाइयों के बीच एक सीरियल किलर को पकड़ने की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







