Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘400 करोड़ तक जा सकती है हनुमान अंश’, एक्सपर्ट बोले- अभी तो...

‘400 करोड़ तक जा सकती है हनुमान अंश’, एक्सपर्ट बोले- अभी तो बस शुरुआत है

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Hanuman_Ansh_1788846143563_d6a545b7-784d-4fb1-b31b-3f37d7badcbc_1788846149375_3b9da501-2cd0-4e5e-b5ee-a886e72840a5_8467d0a0-a24e-47ba-a72e-6f52f09930a1_b9d9b8e5-86e4-49c6-ab9c-afba22a7af3d.jpg

Hanuman Ansh: हनुमान अंश का 100 करोड़ पार करना अगर आपको शॉकिंग लग रहा है तो जरा ठहरिए, क्योंकि अब ट्रेड एक्सपर्ट कह रहे हैं कि ये 400 करोड़ भी पार कर जाए तो हैरत नहीं।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है, इसी बीच एक्सपर्ट्स ने इस मूवी के बारे में एक और शॉकिंग भविष्यवाणी कर दी है।

बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म “हनुमान अंश” ने बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिया है, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अभी तक 150 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो यह फिल्म अभी रुकने वाली नहीं है। नीम करौली बाबा की कहानी और उनके करिश्मों का स्वयं अनुभव कर चुके भक्तों की कहानियों पर आधारित यह फिल्म शुरू में बस गिनती की स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब देशभर में यह 1300 से ज्यादा स्क्रीन्स पर चल रही है।

हनुमान अंश के बारे में क्या है भविष्यवाणी?

ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो यह फिल्म 300 करोड़ भी टच कर जाए तो बहुत हैरानी की बात नहीं है। फिल्म को रिलीज हुई 32 दिन हो चुके हैं। पूरे एक महीने से ज्यादा वक्त तक थिएटर्स में टिके रहना आजकल किसी भी फिल्म के लिए बड़ा अचीवमेंट होता है। लेकिन इतने वक्त के बाद अब ट्रेड एक्सपर्ट्स का इस फिल्म के बारे में क्या कहना है? चलिए जानते हैं। तरण आदर्श ने फिल्म के लिए मेकर्स द्वारा शुरू में एक पर एक टिकट फ्री ऑफर दिए जाने के बारे में कहा कि उनसे पास शुरू में कोई और विकल्प नहीं था।

पब्लिक ही ब्रांड एंबेसडर बन गई है

तरण आदर्श ने बताया, “उनके पास और क्या ऑप्शन था? अब उन्हें इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि फिल्म अपने कॉन्टेंट के दम पर चल रही है। ऑडियंस ही फिल्म की ब्रांड एंबेसडर बन गई है और वो ही इसे आगे बढ़ा रहे हैं।” फिल्म रिलीज से पहले नाम भर का ही प्रमोशन किया गया था। हालांकि सक्सेस पूरी तरह से फिल्म की कहानी पर निर्भर करती है। तरण ने बताया कि उन्हें याद है कि बचपन में लोग आरती की थाली लेकर फिल्म ‘जय संतोषी मां’ देखने जाया करते थे और चप्पल जूते बाहर उतार देते थे। उन्होंने इस फिल्म के मामले में भी ऐसा देखा है जब लोग नंगे पांव फिल्म देखने गए हैं।

तरण आदर्श बोले- सब पब्लिक के हाथ

जहां तक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस की बात है तो 5वें वीकेंड के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि अगर फिल्म 8वें वीकेंड पर अपने पांचवें वीकेंड से ज्यादा कमाई कर ले जाए तो इसमें कोई हैरत की बात नहीं होगी। तरण आदर्श ने कहा- हां, इसकी संभावना है। अब यह पब्लिक के हाथ में है। अब जनता इसे किस दिशा में ले जाती है, यह उन पर निर्भर करता है। यह एक केस स्टडी है। ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने तो इस फिल्म की कमाई का ग्राफ 200 से 300 करोड़ तक पहुंचने की भी भविष्यवाणी कर दी है।

400 करोड़ तक जा सकती है यह मूवी?

ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने कहा- हो सकता है कि अगले हफ्ते यह इस हफ्ते से ज्यादा कमाई करे। अभी तो बस शुरुआत है। यह कहीं भी जा सकती है। 200 करोड़ रुपये, 300 करोड़ रुपये और यहां तक ​​कि 400 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन भी संभव है। अब कई स्कूल बच्चों को फिल्म दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट राज बंसल ने कहा कि ऐसी फिल्मों की भविष्यवाणी करना मुश्किल है, तो वहीं गिरीश जौहर ने कहा- जब ऑब्सेशन इतनी कमाई कर सकती है, तो हनुमान अंश क्यों नहीं। इसे 200 करोड़ तक ही सीमित क्यों रखा जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN