Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 42 साल पहले जिस घटना ने ली करीब 15,000 मासूमों की जान,...

42 साल पहले जिस घटना ने ली करीब 15,000 मासूमों की जान, 2023 में उसी पर बनीं सीरीज, 8.4 है IMDb रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/the_railway_man__new_1790880067804_vYzB_1790880085615_emjK_60a2a0a4-4bd1-4441-8366-365e89e04f9e_6O1a.jpg

42 साल पहले जिस घटना ने ली करीब 15,000 मासूमों की जान, 2019 में उसी पर बनीं सीरीज को मिली 8.4 IMDb रेटिंग

कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसका दर्द कभी कोई भुला नहीं पाता। एक ऐसी ही घटना 42 साल पहले घटी थी, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर दख दिया। इस एक घटना ने महज कुछ घंटों में करीब 15000 हजार लोगों की जान ले ली और आज भी उसका दर्द लोगों के जेहन से निकल नहीं पाया। इसी घटना पर साल 2019 में सीरीज बनीं और जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यही नहीं इस सीरीज को आईएमडीबी पर शानदार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कौन सी है वो सीरीज?

ये है वो सीरीज, जिसने हिला दिया था पूरी दुनिया को

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रेलवे मैन’ की। ये सीरीज साल 1984 में भोपाल में हुए गैस कांड पर बनी है। इस सीरीज में साल 42 साल पहले मौत के उस रोंगटे खड़े देने वाले खेल को दिखाया गया, जिसे आज भी भोपाल के लोग भूल नहीं पाए। इस घटना ने करीब 15,000 लोगों की जान ली।

क्या हुआ था उस रात

‘द रेलवे मेन – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक 4-एपिसोड की रोमांचक वेब सीरीज है। ये सीरीज 2 दिसंबर, 1984 की रात भोपाल गैस त्रासदी के दौरान भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की उस असाधारण साहस और वीरता की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) के कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस लीक होती है, जिससे पूरा शहर खतरे में आ जाता है।

रेलवे कर्मचारियों ने दिखाया साहस

सीरीज में दिखाया गया कि कैसे स्टेशन मास्टर इफ्तेकार सिद्दीकी (के के मेनन), महाप्रबंधक रति पांडे (आर. माधवन) और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न किए बिना भोपाल जंक्शन पर फंसे हजारों यात्रियों और नागरिकों की जान बचाते हैं।

सीरीज के कलाकार

‘द रेलवे मेन – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984’ में आर. माधवन (रति पांडे), के के मेनन (इफ्तेकार सिद्दीकी), दिव्येंदु शर्मा (सिपाही/कांस्टेबल) और बाबिल खान (इमाद रियाज) के रोल में थे। इस सीरीज के निर्देशक शिव रवैल हैं।

IMDb रेटिंग

4 एपिसोड की इस सीरीज यानी ‘द रेलवे मेन – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984’ को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली है। इसका हर एपिसोड बेहद शानदार है। ‘द रेलवे मेन’ में ऐसे जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे जो आपको इस सीरीज के नजर नहीं हटने देंगे। एक-एक सीन आपको अंदर तक हिलाकर रख देंगे। इसे आप अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ देखते सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN