Source :- LIVE HINDUSTAN
एक्टर हर्षद चोपड़ा 43 साल में भी फिट और हेल्दी बॉडी मेंटेन किए हुए हैं। उनके सिक्स पैक एब्स तो हर किसी ने देखे हैं लेकिन क्या आपको पता है एक्टर वेज फूड खाकर ही हेल्दी रहते हैं। चलिए हर्षद का फिटनेस रूटीन आपको बताते हैं।
टीवी के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा 43 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वह सिक्स पैक्स मेंटेन रखते हैं और साथ ही वह बड़े फूडी भी हैं। जी हां, हर्षद किसी भी तरह की कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं करते हैं, उनका कहना है कि मुझे जब भूख लगती है मैं कुछ भी खा लेता हूं। इस उम्र में उन्होंने फौलादी बॉडी बनाई हुई और बिना किसी डाइटिंग किए, तो जाहिर है कि उनका वर्कआउट रूटीन काफी इंटेंस होगा। आज हम आपको टीवी के चार्मिंग एक्टर हर्षद चोपड़ा के फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुबह करते हैं वर्कआउट
हर्षद का मानना है कि सुबह आपके शरीर में ज्यादा एनर्जी रहती है, इसलिए वह सुबह अपनी एनर्जी वर्कआउट पर लगा देते हैं। अपने शूट शुरू होने से पहले ही वह वर्कआउट खत्म कर लेते हैं। वह हर दिन एक मसल्स पर फोकस करते हैं और उससे जुड़ा वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में वेट ट्रेनिंग, कैलिसथेनिक्स और एक्रोबैटिक मूव्स होते हैं। वह करीब 100 किलो वजन वाले डेडलिफ्ट्स करते हैं। पुल अप्स, पुश अप्स भी उनके डेली रूटीन का हिस्सा है।
जिम को लेकर रूटीन फिक्स
हर्षद कहते हैं कि वह सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करीब 1-2 घंटे तक कर लेते हैं और उसके बाद शूट के लिए निकलते हैं। इससे उनका वर्कआउट हो जाता है और फिर शूट भी। उनका वर्कआउट रूटीन कभी नहीं बदलता और वह इसे कंसिस्टेंसी के साथ करते हैं।
फूड फिलॉसफी है अलग
हर्षद कहते हैं कि वह फिटनेस के लिए किसी भी तरह की डाइट रूटीन को नहीं अपनाते हैं। उन्हें जब भी भूख लगती हैं वह कुछ खा लेते हैं। बस वह हेल्दी और घर का खाना ही खाते हैं, कभी बाहर का खाना नहीं खाते। हर्षद वेजिटेरियन हैं और उन्हें भारतीय से लेकर विदेशी खाने की चीजें पसंद हैं।
पनीर का पराठा है फेवरेट
हर्षद चोपड़ा को जब चीट डे करना होता है, तब वह पनीर का पराठा खा लेते हैं। साथ ही दाल भाटी भी उन्हें काफी पसंद है। ब्राउन ब्रेड और पीनट बटर से उनका दिन शुरू होता है और फिर वह घर का बना खाना जैसे दाल, रोटी, सलाद, सब्जियां खाते हैं। सूप, फ्रूट्स भी उनके रूटीन का हिस्सा हैं और वह दिनभर में करीब 3-4 लीटर पानी पी लेते हैं।
फिटनेस का राज
हर्षद का कहना है कि फिटनेस का मतलब यह नहीं है कि आप खुद को तकलीफ दे रहे हैं, बस आपको सिंपल डाइट और एक्सरसाइज रूटीन को अपनाना होगा। बस फिर आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रहेंगे। अगर आपको लंबे समय तक स्वस्थ और हेल्दी रहना है तो खुद को एक्टिव रखना भी जरूरी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



