Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO News: इस हफ्ते 5 कंपनियों के आईपीओ दस्तक दे रहे हैं। इसमें से तीन कंपनियों के आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। वहीं दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। 

IPO News: शेयर बाजार में इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड आईपीओ खुल रहे हैं। तीन कंपनियों के आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। ग्रे मार्केट में इस से कुछ आईपीओ के लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में

1-CMR Green Technologies IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 630 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3.29 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। आईपीओ 3 जून से 5 जून तक ओपन रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। लॉट साइज 78 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14976 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 34 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है।

2-Hexagon Nutrition IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 138.87 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3.09 करोड़ शेयर जारी करेगी। आईपीओ 5 जून से 9 जून तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 42 रुपये से 45 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14985 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।

3- Merritronix IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 70.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 88 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Vahh Chemicals IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 13.45 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 22 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 4 जून से 8 जून तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 60 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है।

ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

5- Genxai Analytics IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 54.84 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 5 जून से 9 जून तक ओपन रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 110 रुपये से 116 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN