Source :- LIVE HINDUSTAN
स्किन की रंगत सुधारने का मतलब त्वचा को गोरा करना नहीं बल्कि उसे हेल्दी, चमकदार और एकसमान बनाना है। यहां हम 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप स्किन का कलर सुधार सकते हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल और प्रदूषण चेहरे का निखार छीन लेते हैं। गंदगी की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और कालापन जमा हो सकता है। जिसकी वजह से आत्मविश्वास कम होने लगता है। रंग को गोरा करना, हल्का करना या चमकाना चाहती हैं, तो कुछ आदतें त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। यहां हम 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप स्किन की रंगत को सुधार सकते हैं। ये आदतें साफ और सेहतमंद स्किन पाने में मदद कर सकते हैं।
1) एसपीएप
स्किन केयर के लिए एसपीएफ लगाना बहुत जरूरी है। रोजाना स्किन की सुरक्षा करने के लिए एसपीएफ लगाएं। अगर आप घर पर ही हैं फिर भी इसे लगाना ना भूलें। बिना सनस्क्रीन लगाए स्किन पर कोई ग्लो नहीं आएगा। सनस्क्रीन हमारी स्किन के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। चाहे धूप हो, छांव हो या बारिश, त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। इसके बिना आप हर दिन अपनी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाते हैं।
2) हाइड्रेशन पर ध्यान दें
स्किन हाइड्रेट करने के लिए ज्यादातर महिलाएं सीरम का इस्तेमाल करती हैं। जबकि हर ट्रेंडिंग सीरम के पीछे भागना बंद करें। स्किन बैरियर को ठीक करने, हाइड्रेशन और स्किन की जरूरतों पर ध्यान दें। इससे मुंहासे कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। पिगमेंटेशन कम होगी और सेंसिटिविटी भी नहीं होगी, जिससे ग्लो भरपूर मिलेगा।
3) रात में डबल क्लींजिंग
रात के समय डबल क्लींजिंग करें। इससे ऑयल क्लींजिंग सनस्क्रीन, मेकअप, ज्यादा सीबम और जमा गंदगी को पिघला देती है, जिसे नॉर्मल फेस वॉश नहीं हटा पाता। अगर आपकी स्किन ठीक से साफ नहीं होगी, तो कोई और चीज काम नहीं करेगी। अगर आप रोजाना डबल क्लींजिंग प्रोसेस को अपनाते हैं तो इसी से ब्रेकआउट्स और ब्लैकहेड्स बहुत कम हो सकते हैं।
4) गट हेल्थ पर ध्यान
अच्छी स्किन के लिए गट हेल्थ का सही होना जरूरी है। इसके लिए साफ-सुथरे खान-पान पर ध्यान दें। अपनी ओवरऑल वेलनेस के लिए सही सप्लीमेंट्स ले सकते हैं बस डॉक्टर की सलाह पर ही लें। अच्छी स्किन पाने के लिए तला-भुना खाना और चीनी कम खाएं। क्योंकि खाने की इन चीजों से मुंहासों और ग्लो में साफ फर्क दिखेगा।
5) अच्छी नींद की आदत
साफ स्किन के लिए 7 से 8 घंटे की सुकून भरी नींद बहुत जरूरी है। इसके अलावा साफ तकिए के कवर का इस्तेमाल करें और बालों को चेहरे से दूर रखें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



