Home rss business hindi 5% उछला ₹10 से भी सस्ता ये पेनी स्टॉक, अब कंपनी ने...

5% उछला ₹10 से भी सस्ता ये पेनी स्टॉक, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; शेयर पर निवेशकों की नजर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ₹10 से कम कीमत वाला NHC Foods का शेयर 29 सितंबर को कमजोर बाजार के बीच करीब 5% चढ़कर ₹1.75 के स्तर तक पहुंच गया
  • कंपनी के शेयरधारकों ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को ₹100 करोड़ से बढ़ाकर ₹2,000 करोड़ करने की मंजूरी दी है

शेयर बाजार में इस समय जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। मंगलवार 29 सितंबर को ₹10 से कम कीमत वाला पेनी स्टॉक NHC Foods कमजोर शेयर बाजार के बीच अचानक चर्चा में आ गया। यह पेनी स्टॉक कारोबार के दौरान BSE पर करीब 5% चढ़कर ₹1.75 के दिन के हाई लेवल तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई, जब बाजार के प्रमुख इंडेक्स दबाव में हैं। कंपनी से जुड़ी एक बड़ी कॉरपोरेट घोषणा ने भी निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

शेयर में तेजी की अहम वजह?

NHC Foods के शेयर में तेजी की अहम वजह कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) में बड़ा बदलाव है। 25 सितंबर 2026 को हुई कंपनी की 34वीं AGM (Annual General Meeting) में शेयरधारकों ने अधिकृत शेयर पूंजी को ₹100 करोड़ से बढ़ाकर ₹2,000 करोड़ करने की मंजूरी दी, यानी कंपनी की अधिकृत पूंजी (Authorised capital) में 20 गुना इजाफा किया गया है। कंपनी ने इस फैसले की जानकारी 27 सितंबर को नियामकीय फाइलिंग के जरिए दी।

नई व्यवस्था के तहत क्या होगा?

नई व्यवस्था के तहत कंपनी की अधिकृत पूंजी (Authorised capital) ₹1 अंकित मूल्य वाले 2,000 करोड़ इक्विटी शेयरों में विभाजित होगी। पहले यह सीमा ₹1 के 100 करोड़ इक्विटी शेयरों की थी। हालांकि, ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल (Authorised Share Capital) में बढ़ोतरी का मतलब यह नहीं है कि कंपनी ने तुरंत इतने नए शेयर जारी कर दिए हैं। यह भविष्य में पूंजी जुटाने या अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए कंपनी की अधिकृत सीमा बढ़ाता है।

एक महीने में 23% की गिरावट

शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो NHC फूड्स ने 4 सितंबर 2026 को ₹2.84 का 52-वीक (Week High) बनाया था, जबकि मार्च में यह ₹0.59 के 52-वीक लो तक फिसला था। हालिया कमजोरी के बावजूद लंबी अवधि के कुछ आंकड़े मजबूत रहे हैं। शेयर ने एक सप्ताह में करीब 13% और एक महीने में 23% की गिरावट दर्ज की है। वहीं तीन महीने में करीब 64% और 6 महीने में लगभग 159% की बढ़त देखने को मिली है। एक साल की अवधि में भी शेयर करीब 64% ऊपर रहा है।

कारोबार से जुड़ा बड़ा अपडेट

कंपनी के कारोबार से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट इसी महीने सामने आया था। NHC Foods ने लॉटमोर ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और वालयाज बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड में कंट्रोल हिस्सेदारी खरीदने की योजना घोषित की है। बोर्ड ने लॉटमोर ब्रांड्स (Lotmor Brands) में 88% तक और वाल्यास बेवरेजेज (Walya’s Beverages) में 80% तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी कृषि जिंसों की ट्रेडिंग, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट से जुड़ी हुई है।

आज का शेयर परफॉरमेंस

आज मंगलवार को NHC Foods Ltd को यह स्टॉक 4.79% तेजी के साथ 1.75 रुपये पर बंद हुआ।

प्रस्तावित अधिग्रहण में भुगतान कैश के अलावा NHC फूड्स के इक्विटी शेयर्स जारी करके भी किया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए ₹6.50 प्रति शेयर की कीमत का उल्लेख किया है, जबकि अंतिम कीमत SEBI ICDR रेगुलेशन के अनुसार 6 महीने बाद तय की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक, इन अधिग्रहणों का उद्देश्य प्रोक्योरमेंट (Procurement) और डिस्ट्रिब्युशन (Distribution) नेटवर्क को मजबूत करना व फूड एंड बेवरेज बिजनेस को आगे बढ़ाना है। हालांकि, पेनी स्टॉक में तेज उतार-चढ़ाव का जोखिम अधिक होता है, इसलिए केवल हालिया तेजी या बड़े कॉरपोरेट अपडेट को देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN