Home rss business hindi 5% ब्याज पर ₹3 लाख तक लोन, इन लोगों के लिए तोहफा...

5% ब्याज पर ₹3 लाख तक लोन, इन लोगों के लिए तोहफा है मोदी सरकार की स्कीम

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • मोदी सरकार की योजना का लाभ उन कारीगरों और शिल्पकारों को मिल सकता है, जो हाथों और औजारों से काम करते हैं
  • योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो चरणों में कुल 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है

नरेंद्र मोदी सरकार की कई योजनाएं हैं जिसमें लोगों को लोन देकर बिजनेस के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसी ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भी है। इस योजना के तहत चुनिंदा वर्ग के लोगों को 3 लाख रुपये तक लोन दिया जाता है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

किसके लिए है लोन?

योजना के तहत लोन ऐसे कारीगर या शिल्पकार जो हाथों और औजारों से काम करते हैं, पारंपरिक पारिवारिक व्यवसायों से जुड़े हैं और असंगठित क्षेत्र में अपना काम (स्वरोजगार) करते हैं। योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र रजिस्ट्रेशन के समय कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। लोन केवल सरकार की ओर से निर्धारित गतिविधियों के लिए ही दिया जाएगा।

इसके अलावा आवेदक ने पिछले पांच वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की समान तरह की किसी क्रेडिट आधारित योजना से लोन नहीं लिया होना चाहिए। हालांकि, चुकाए जा चुके MUDRA और SVANidhi लोन के मामले में अपवाद लागू हो सकते हैं। बता दें कि लोन के लिए कोई कोलेटरल यानी संपत्ति की गारंटी देने की जरूरत नहीं है। स्टैंडर्ड अकाउंट के लिए ब्याज दर 5 फीसदी है। मंत्रालय की ओर से मिलने वाली ब्याज सब्सिडी के बाद यह दर लागू होती है।

दो किस्तों में लोन

योजना के तहत दो किस्तों में 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इसमें से 1 लाख रुपये तक की पहली क्रेडिट सहायता रकम पाने के लिए स्किल वेरिफिकेशन और 5 दिन की बेसिक स्किल ट्रेनिंग पूरी करना जरूरी है। वेरिफिकेशन के बाद कारीगरों को पहचान और योजना के फायदों के लिए डिजिटल ID, PM विश्वकर्मा डिजिटल सर्टिफिकेट और PM विश्वकर्मा ID कार्ड मिलता है। इस लोन की अवधि 18 महीने तक होगी। इसके बाद पात्र लाभार्थी को दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन मिल सकता है। दूसरे चरण के लोन की अवधि 30 महीने तक होगी।

योजना में एक परिवार से केवल एक व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन और लाभ की अनुमति है। परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हैं। सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। सरकारी एजेंसियां ​​SIDBI पोर्टल के जरिए बैंक को एप्लीकेशन भेजने से पहले सभी शर्तों की जांच करेंगी।

मोदी सरकार की विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने को कॉमन सर्विस सेंटर के एजेंट कारीगरों, हस्तशिल्पियों का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करते हैं। इसके लिए सरकार ने प्रक्रिया निर्धारित की है ताकि प्रत्येक विश्वकर्मा का पंजीकरण बायोमीट्रिक के प्रयोग से आधार पुष्टिकरण द्वारा किया जा सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN