Source :- LIVE HINDUSTAN
Kitchen Hacks: हर घर की महिलाओं को रसोई में ढेरों काम होते हैं। इन कामों को करते वक्त कई बार टिप्स एंड ट्रिक्स की जरूरत भी पड़ जाती है। जिससे सारा काम फटाफट हो जाए और खाने की बर्बादी ना हो। इसलिए इन 5 किचन हैक्स को जरूर याद रखें।
रसोई में करने के लिए ढेरों काम होते हैं। हर दिन कुछ नई डिश ट्राई करना हो या फिर वहीं रोजमर्रा का खाना पकाना हो। इन सारे कामों को अगर आप स्मूदली और परफेक्ट तरीके से करना चाहती हैं। जिससे ना केवल आपके सामान की बर्बादी भी ना हो और सारे काम भी फटाफट निपट जाएं तो कुछ किचन हैक्स के बारे में जरूर जानकारी रखनी चाहिए। वैसे तो काफी सारी चीजों की नॉलेज घर के बड़े दे ही देते हैं लेकिन कुछ स्मार्ट हैक्स आप यहां भी सीख सकती हैं। ऐसे ही 5 किचन हैक्स जो आपकी रसोई के कामों को आसान बना देंगे।
1- लाल मिर्ची पीसते वक्त नहीं उड़ेगी
सूखी लाल मिर्च घर में ढेर सारी रहती है लेकिन महिलाएं उसे पीसकर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि पीसते वक्त लाल मिर्च बहुत तेजी से उड़ती है और आंखों में लगकर जलन पैदा करती हैं। लेकिन ये छोटा सा हैक आपके काम को आसान बना देगा। जब सूखी मिर्ची पीसनी हो तो उसमे आधा चम्मच से भी कम सरसों का तेल डाल दें। फिर पीसें। ऐसा करने से ना केवल मिर्ची परफेक्ट तरीके से पिस जाएगी और उड़ेगी नहीं बल्कि सरसों के तेल की वजह से लंबे टाइम तक खराब भी नहीं होगी।
2- गाजर खराब हो रही हो तो क्या करें
गर्मियों में मार्केट में वो ऑरेंज वाली गाजर मिलती है। जिसे फ्रिज में रखने के अगले दो दिन बाद ही वो सूखकर लूज हो जाती है और काली पड़ने लगती है। ऐसी गाजर को दोबारा से सही करने के लिए इसे पानी में डालकर एयर टाइट डिब्बे में करके 4 घंटे के लिए फ्रिज में डाल दें। गाजर दोबारा से खाने लायक हो जाएगी।
3- लेमन स्किविजर का इस्तेमाल करें
नींबू का रस निकालने वाली छोटी सी मशीन तो लगभग हर घर में रहती है। इसकी मदद से केवल नींबू का रस ही नहीं निकला बल्कि आप दूसरे काम भी कर सकती हैं। जैसे सोया चंक्स के पानी को निकालना है तो इसमे एक साथ सात से आठ सोया चंक्स रखकर स्किविज कर दें। सारा पानी बाहर निकल जाएगा।
4- कटा प्याज फ्रिज में रखने का हैक
कटा प्याज फ्रिज में रखा तो पूरा फ्रिज बदबू करने लगता है। तो आप स्मार्टली प्याज में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल हाथ में लेकर लगा दें। फिर फ्रिज में ढक्कन बंद वाले किसी जार में करके रख दें। फ्रिज में प्याज की बदबू बिल्कुल नहीं आएगी।
5- खीरे सिकुड़ गए
फ्रिज में खीरे रखने के बाद डिहाइड्रेटेड हो कर सिकुड़ जाते हैं। फिर आपको उन्हें फेंकना पड़ता है, तो ये स्मार्ट हैक याद रखें। फ्रिज से निकालने के बाद आप उसे रूम टेंपरेचर के पानी में डुबोकर रख दें। आधे घंटे बाद दोबारा से क्रिस्प और टाइट हो जाएंगे। केवल खीरा ही नहीं जो सब्जियां फ्रिज में रखने से सिकुड़ जाती हैं जैसे परवल, उसे भी आप पानी में कुछ देर के लिए डाल दें। सारे परवल दोबारा से टाइट हो जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



