Home rss business hindi 50 रुपये से कम का है शेयर, अभी से 41% का फायदा,...

50 रुपये से कम का है शेयर, अभी से 41% का फायदा, पहले ही दिन फुल हुआ IPO

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Moneyview IPO: मनीव्यू के आईपीओ को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ अपने सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन फुल हो गया है। मनीव्यू का आईपीओ 28 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 34 रुपये है। मनीव्यू के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 41 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 1092 करोड़ रुपये तक का है, जिसमें 750 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 342 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

पहले ही दिन फुल हुआ मनीव्यू का आईपीओ
मनीव्यू के आईपीओ (Moneyview IPO) पर सब्सक्रिप्शन के पहले दिन 24 सितंबर को शाम 4.30 बजे तक 1.43 गुना दांव लग गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। मनीव्यू के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 2.37 गुना बोली लगी है। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 0.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का आईपीओ टोटल 100 पर्सेंट से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। मनीव्यू के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 441 शेयर हैं। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,994 रुपये का निवेश करना होगा।

IPO में 34 रुपये शेयर का दाम, 14 रुपये पहुंच गया GMP
मनीव्यू के आईपीओ (Moneyview IPO) में शेयर का दाम 34 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 14 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो मनीव्यू के शेयर 48 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 41 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। मनीव्यू के शेयर गुरुवार 1 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 29 सितंबर 2026 को फाइनल हो सकता है।

क्या करती है मनीव्यू लिमिटेड?
मनीव्यू लिमिटेड की शुरुआत साल 2014 में हुई है। मनीव्यू लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है, जो कि अपने मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑपरेट करती है, जो कि पर्सनल लोन्स, क्रेडिट ट्रैकिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी ग्राहकों की क्रेडिटवर्थनेस (कर्ज पात्रता) और क्विक लोन अप्रूवल्स के लिए डेटा एनालिस्ट्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN