Home BUSINESS NEWS HINDI 52 वीक हाई से क्रैश हुआ अडानी का चर्चित शेयर, अब प्रॉफिट...

52 वीक हाई से क्रैश हुआ अडानी का चर्चित शेयर, अब प्रॉफिट बुकिंग का आया मौसम?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गौतम अडानी समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ने 52 हफ्ते के नए हाई को टच किया तो कारोबार के अंत तक जबरदस्त मुनाफावसूली भी देखी गई। ऐसे में अब सवाल है कि क्या अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में प्रॉफिट बुकिंग का समय आ गया है या फिर अभी और इंतजार करना होगा। अगर पोर्टफोलियो में भी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि एक्सपर्ट क्या राय देते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर 1.08% बढ़कर ₹3,091.70 के नए एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, मुनाफावसूली के बाद बीएसई पर शेयर 3.11% टूटकर 2963.70 रुपये पर बंद हो गया। मार्च महीने में शेयर 1,753.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। बता दें कि शेयर ने पिछले छह महीनों में 34.86% की बढ़त हासिल की है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कुछ मार्केट एनालिस्ट ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे शॉर्ट-टर्म के नजरिए से मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली यानी प्रॉफिट बुकिंग करें। बिजनेस टुडे से वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज में इक्विटी स्ट्रैटेजी के डायरेक्टर क्रांति बाथिनी ने कहा, “अडानी एंटरप्राइजेज में काफी वैल्यू है। मीडियम से शॉर्ट-टर्म के नजरिए से निवेशक गिरावट पर शेयर खरीदने और तेजी आने पर मुनाफावसूली करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, डेटा सेंटर, डिफेंस, एयरपोर्ट जैसे नए बिजनेस को विकसित करने के पोर्टफोलियो के कारण लॉन्ग-टर्म आउटलुक आकर्षक बना हुआ है। अडानी एंटरप्राइजेज में लॉन्ग-टर्म में काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में मैं लॉन्ग-टर्म निवेश के नजरिए से गिरावट पर शेयर खरीदने को प्राथमिकता दूंगा।”

वहीं, टिप्स2ट्रेड्स के सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट एआर रामचंद्रन ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर डेली चार्ट पर मंदी और ओवरबॉट स्थिति में है। निवेशकों को मुनाफावसूली करते रहना चाहिए क्योंकि शॉर्ट-टर्म में शेयर ₹2,734 तक गिर सकता है।

कैसे रहे मार्च तिमाही के नतीजे?

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को बीते वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 221 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3,845 करोड़ रुपये का ममुनाफा हुआ था।

कंपनी की आय पर नवी मुंबई एयरपोर्ट और कॉपर प्लांट जैसी हाल में चालू की गई एसेट्स पर गिरावट का असर पड़ा है। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़कर 9,339 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 20 प्रतिशत बढ़कर 33,187 करोड़ रुपये रही, जबकि पूरे वित्त वर्ष में यह तीन प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख करोड़ रुपये रही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN