Home BUSINESS NEWS HINDI 52 वीक हाई पर पहुंचा इंजीनियरिंग स्टॉक, तिमाही नतीजे का असर, आज...

52 वीक हाई पर पहुंचा इंजीनियरिंग स्टॉक, तिमाही नतीजे का असर, आज 5% उछला दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock in News: इंजीनियरिंग स्टॉक Ratnaveer Precision Engineering के शेयरों की कीमतों में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को कंपनी का शेयर बीएसई में 52 वीक हाई पर पहुंच गया। तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद से ही स्टॉक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बता दें, एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत और दो हफ्ते में 20 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

आज 52 वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक

बीएसई में कंपनी के शेयर आज मंगलवार को 207.15 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ यह स्टॉक 215.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, इंजीनियरिंग स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 129.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1489 करोड़ रुपये का है।

कंपनी ने जून तिमाही में किया शानदार प्रदर्शन किया

Ratnaveer Precision Engineering ने दी जानकारी में बताया है कि जून क्वार्टर के दौरान कुल रेवन्यू 314.64 करोड़ रुपये का रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 18.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। तिमाही दर तिमाही की तुलना में इस बार आय 26.40 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का लाभ 18.24 करोड़ रुपये रहा है। यह साल दर साल की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी को एनएसई और बीएसई से 330 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए भी मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि कॉपर क्लैड लैमिनेट प्रोजेक्ट 60 प्रतिशत पूरीा गया है। इस प्रोजेक्ट का खर्च 472.34 करोड़ रुपये का है।

शेयरों का प्रदर्शन शानदार (Ratnaveer Precision Engineering)

बीएसई में कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में इंजीनियरिंग स्टॉक 31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 46 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.49 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 54.51 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN