Home LIFESTYLE NEWS HINDI 53 की उम्र में भी फिट हैं राहुल द्रविड़, फिटनेस के लिए...

53 की उम्र में भी फिट हैं राहुल द्रविड़, फिटनेस के लिए अपनाते हैं बस ये 3 आदतें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

53 साल की उम्र में भी पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ बिल्कुल फिट और हेल्दी हैं। उनकी फिटनेस के पीछे बस सिंपल 3 आदतें छिपी हुई हैं, जिन्हें हर किसी को अपनाना चाहिए। इससे ना सिर्फ वह फिजिकली फिट रहते हैं बल्कि मेंटली फिट भी हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी, पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रह चुके राहुल द्रविड़ आज भी अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह 53 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है और ना ही उन्होंने फिट रहने के लिए अपनी आदतों को बदला है। कई खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद फिट रहना छोड़ देते हैं और फिर वह समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं लेकिन राहुल द्रविड़ ने सालों पुरानी वाली आदतों को आज भी बरकरार रखा हुआ है। उनका मानना है कि ज्यादा एक्सरसाइज, हैवी वेट ना उठाओ लेकिन उतना करो, जितने में आपका शरीर फिट और हेल्दी बना रहे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए राहुल द्रविड़ सिर्फ 3 आदतों को अपनाते हैं, चलिए उनके फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।

फिजिकल के साथ मेंटल भी रहें फिट

राहुल द्रविड़ का मानना है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ तभी रहते हैं, जब फिजिकल के साथ मेंटल लेवल पर भी फिट रहें। फिजिकली फिट हैं लेकिन मानसिक तनाव बना हुआ है, तो फिटनेस का कोई फायदा नहीं है। राहुल द्रविड़ हमेशा शांत रहते हैं और शायद यही कारण था कि उन्हें क्रिकेट फील्ड पर द वॉल कहा जाता था।

फिटनेस के लिए जरूरी 3 आदतें

1. सुबह 6 बजे उठने का है रूटीन

राहुल द्रविड़ हर दिन सुबह 6 बजे उठ जाते हैं और फिर अपने दिन की शुरुआत दोड़ने से करते हैं। उनका मानना है कि आप ज्यादा कसरत ना कर पाओ तो सिर्फ रनिंग करो। खासतौर पर सुबह की रनिंग आपको कई तरह से फायदा पहुंचाती है। रनिंग से शरीर एक्टिन बना रहता है, पैरों की मांसपेशियां मजबूत रहती है और मन भी शांत रहता है।

2. लाइट कार्डियो करते हैं राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ हफ्ते में कम से कम 3 से अधिक बार जिम जाते हैं और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। वे भारी वजन उठाने के बजाय हल्के वजन और कार्डियो पर ध्यान देते हैं। उनका कहना है कि ज्यादा हैवी वर्कआउट करना जरूरी नहीं है, सही और रूटीन के साथ एक्सरसाइज करनी जरूरी है। अगर आप हर दिन 2 घंटे जिम करते हैं लेकिन वह ज्यादा फायदेमंद नहीं है, तो उसका कोई असर नहीं होगा।

3. डाइट से हदा दी हैं ये चीजें

राहुल द्रविड़ फिट रहने के लिए अपने खान-पान पर भी खास ध्यान देते हैं। वह प्रोटीन, फाइबर युक्त चीजें ज्यदा खाते हैं। उनके स्नैक्स में नट्स और ड्राई फ्रूट्स होते हैं, लंच-डिनर में सलाद, सब्जियां, रोटी, दाल होता है। राहुल द्रविड़ सिंपल लेकिन हेल्दी खाना खाते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी डाइट से चीनी को पूरी तरह से बाहर कर दिया है और जंक फूड से भी वह दूर ही रहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN