Home - 6 कलर्स में आ रहा ‘कनपटी’ पर चिपकने वाला Temple डिवाइस, सामने...

6 कलर्स में आ रहा ‘कनपटी’ पर चिपकने वाला Temple डिवाइस, सामने आई प्री-ऑर्डर की डिटेल

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Zomato के फाउंडर दीपइंदर गोयल अपने इनोवेटिव डिवाइस ‘Temple’ पर जोर शोर से काम कर रहे हैं, जो कनपटी पर चिपकता है और चीजों को ट्रैक करता है। यह छोटू डिवाइस जल्द बाजार में डेब्यू करने वाला है। अब तक हमने ‘Temple’ को सिर्फ गोल्डन कलर में ही देखा था। लेकिन अब गोयल ने बताया है कि यह डिवाइस छह कलर्स में आएगा और इसके लिए प्री-ऑर्डर जल्द ही शुरू होंगे। यह डिवाइस दिमाग में खून की सप्लाई पर पैनी नजर रखता है, जो हमारे हार्मोन, नींद, इम्यूनिटी और शरीर की मरम्मत को कंट्रोल करती है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

6 कलर्स में आएगा डिवाइस

दरअसल, एक्स पर, जोमैटो के फाउंडर ने अलग-अलग कलर्स में डिवाइस की तस्वीरें शेयर की हैं। यह डिवाइस ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड (हरे रंग का एक शेड), डीप ब्लू और पर्पल फंक जैसे कलर्स में आएगा। गोयल ने अपने पोस्ट में लिखा, “टेम्पल के लॉन्च एडिशन के लिए छह कलर्स।” इसका मतलब यह हो सकता है कि टेम्पल केवल पहले कुछ ग्राहकों के लिए इन कलर्स में आ सकता है, और बाद में ऑप्शन बदल सकते हैं। हालांकि यह अभी कंफर्म नहीं है।

पोस्ट में गोयल ने डिवाइस के प्री-ऑर्डर के बारे में भी जानकारी दी है। गोयल ने कहा, “प्री-ऑर्डर जल्द ही शुरू होंगे – उम्मीद है कि अगले हफ्ते; बस कुछ और चीजों पर पक्का होना बाकी है।”

टेम्पल क्या है?

टेम्पल एक वियरेबल डिवाइस है जो आम स्मार्ट रिंग या स्मार्टवॉच से काफी अलग दिखता है। यह डिवाइस आकार में बहुत छोटा है और सिर के उस हिस्से पर चिपक जाता है जिसे ‘टेम्पल या कनपटी’ (माथे और कान के बीच की जगह) कहते हैं; इसी वजह से इसका यह नाम पड़ा है। हमने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को लाइव मैचों के दौरान टेम्पल पहने हुए देखा है।

कंपनी के अनुसार, कनपटी (टेम्पल) वाला हिस्सा डिवाइस को ऐसे सिग्नल देता है जिनका इस्तेमाल दिमाग में खून के बहाव, ऑक्सीजन का लेवल और अलग-अलग गतिविधियों पर शरीर की प्रतिक्रिया को समझने के लिए किया जा सकता है। गोयल का फोकस दिमाग में खून की सप्लाई पर है, जो हमारे हार्मोन, नींद, इम्यूनिटी और शरीर की मरम्मत को कंट्रोल करती है। इसे मापने के लिए टेम्पल डिवाइस अपना खुद का सिस्टम इस्तेमाल करता है, जिसे ब्रेन फ्लो कहा जाता है। गोयल ने इसे दिमाग में खून के बहाव को लगातार मापने वाला पहला पहनने योग्य (वियरेबल) डिवाइस बताया है।

हालांकि, कुछ लोगों को टेम्पल डिवाइस की इन चीजों को मापने की क्षमता पर शक है, लेकिन दीपिंदर गोयल ने हाल के हफ्तों में इससे जुड़ी स्टडीज शेयर की हैं। एक स्टडी में टेम्पल के ब्रेन फ्लो सिस्टम की तुलना ‘टाइम-डोमेन नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी’ (TD-NIRS) नाम की तकनीक से की गई, जो दिमाग के गहरे टिश्यू और सिर की बाहरी परत के सिग्नल अलग-अलग पहचान सकती है। हालांकि, यह रिसर्च अभी पीयर रिव्यू से नहीं गुजरी है।

टेम्पल की लॉन्चिंग और संभावित कीमत

दीपिंदर गोयल ने हिंट दिया है कि टेम्पल डिवाइस अगले हफ्ते प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है। इससे पहले, उन्होंने बताया था कि लिमिटेड लॉन्च एडिशन की शिपिंग 2026 के आखिर से पहले शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसे पाने के लिए आपको टेम्पल की वेबसाइट के जरिए अर्ली एक्सेस के लिए अप्लाई करना होगा। अर्ली एक्सेस के लिए आवेदन इस साल मई से ही शुरू हो चुके हैं। टेम्पल की कीमत के बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है। हालांकि, पहले दीपिंदर गोयल ने इसकी कीमत लगभग 1,000 डॉलर या करीब 1 लाख रुपये होने का हिंट दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN