Home rss business hindi 6 महीने में स्टॉक ने डबल किया पैसा, आज फिर करीब 9%...

6 महीने में स्टॉक ने डबल किया पैसा, आज फिर करीब 9% की शेयरों में तेजी, जान लें इस उछाल की वजह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Raymond Ltd: महज 6 महीने में ही निवेशकों का पैसा दोगुना करने देने वाली कंपनी रेमंड लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज करीब 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ऐसा इस कंपनी को लेकर क्या कुछ हुआ जिसकी वजह से स्टॉक की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है।

कंपनी की ईजीएम 2 अक्टूबर, शनिवार को प्रस्तावित है। इस मीटिंग में कंपनी सिक्योरिटीज के प्रीफरेंशियल इश्यू के अप्रवूल पर फैसला ले सकती है।

क्यों दिखी हालिया तेजी? (Raymond Ltd Stock in News)

एक्सपर्ट के अनुसार रेमंड के शेयरों की कीमतों में तेजी की वजह बोर्ड का एक फैसला है। बोर्ड ने 33.29 लाख कन्वर्टिबल वारेंट्स को Minerva Ventures Fund को 645 रुपये में जारी करने का फैसला किया है। यह फैसला कंपनी ने 8 सितंबर को लिया था। जिसके बाद शेयरों की कीमतों में 4 कारोबारी सत्रों के दौरान 33 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 11 सितंबर को कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत उछला था।

1 सितंबर को कंपनी को 33 करोड़ रुपये का एयरोस्पेस कॉन्ट्रैक्ट मिला। कंपनी को 300 पार्ट टाइप्स का ऑर्डर मिला है।

आज 1000 रुपये के पार पहुंचा दाम (Raymond Ltd Share Price)

बीएसई में कंपनी के शेयरों का दाम 975.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 8.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 1065 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 64 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 184 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, एक साल में रेमंड के शेयरों की कीमतों में 70 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 9.33 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1121.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 320.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7033 करोड़ रुपये का है।

दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 60 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 617 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 27 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN