Home LIFESTYLE NEWS HINDI 60 की उम्र में फिट रहने के लिए सलमान खान नहीं खाते...

60 की उम्र में फिट रहने के लिए सलमान खान नहीं खाते ये 2 चीजें, जानें उनके फिटनेस टिप्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सलमान खान ने 60 की उम्र में सिक्स पैक एब्स मेंटेन किए हुए हैं और वह फिट हैं। इस उम्र में फिटनेस को मेंटेन करना ही बड़ी बात है, जिसके लिए सलमान ने सालों से मेहनत की है। चलिए आपको एक्टर के फिटनेस और डाइट रूटीन के बारे में बताते हैं।

एक्टर सलमान खान अपनी फिटनेस के लिए एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बिग बॉस के प्लेटफॉर्म पर उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जो कहते हैं कि सलमान फिल्मों में अपने बॉडी डबल का यूज कर फिट दिखते हैं। एक्टर ने नेशनल टीवी पर अपनी शर्ट उतार दी और सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट किए। सलमान 60 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में सिक्स पैक एब्स को मेंटेन करना बड़ी बात है। बुढ़ापे में जब लोग आराम करने के बारे में सोचने लगते हैं, उस उम्र में सलमान लगातार फिल्में-शोज कर रहे हैं और साथ ही फिटनेस पर भी फोकस करते हैं। आज हम आपको सलमान की फिटनेस और डाइट रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं।

हफ्ते में 6 दिन करते हैं वर्कआउट

सलमान खान इस उम्र में भी हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करने का जज्बा रखते हैं और वह रोजाना जिम में करीब 2-3 घंटे बिताते हैं। हफ्ते के शुरुआती तीन दिन वह भारी वजन उठाने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा बाकि कि तीन दिनों में वह स्वीमिंग, साइकिलिंग, जॉगिंग, योगा, ट्रेडमिल, रनिंग और कार्डियो करते हैं। रूटीन बनाकर वर्कआउट करने से उनकी बॉडी फिट रहती है और वह हेल्दी बॉडी मेंटेन रखते हैं।

बाहर का खाना बिल्कुल पसंद नहीं

सलमान खान कई बार बता चुके हैं कि वह सिर्फ घर का बना खाना खासतौर पर मां के हाथ का खाना ही खाते हैं। खाने को लेकर भी उनका सीधा रूटीन बना हुआ है। उनकी सुबह गुनगुने पानी से होती है और उसके बाद नाश्ते में वह 4-6 अंडे की सफेदी, ओट्स, दलिया और कुछ फल लेते हैं।

लंच-डिनर रहता है ये

दोपहर और रात के खाने में सलमान खान ग्रिल्ड चिकन, फिश, उबली हुई हरी सब्जियां, दाल और सलाद ज्यादातर खाते हैं। कभी-कभी अगर चीट डे मनाते हैं तब बिरयानी खा लेते हैं। वरना वह यही सब रोजाना खाते हैं।

इन 2 चीजों को नहीं खाते

सलमान खान रोटी और चावल से दूरी बनाकर रखते हैं। कभी मन हुआ तो 1-2 चम्मच चावल खा लेते हैं लेकिन वह भी बिरयानी बनी हो तभी खाते हैं। उनका मानना है कि चावल-रोटी में कार्ब्स ज्यादा होता है और अगर आप ये खाते हैं, तो बॉडी बनाने के लिए रोजाना ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए रोटी तो सलमान बिल्कुल नहीं खाते हैं, चावल फिर भी 1-2 चम्मच चल जाता है।

कंसिस्टेंसी है जरूरी

सलमान खान का मानना है कि अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो उसमें कंसिस्टेंसी जरूरी है। अगर आप फिटनेस के लिए किसी एक रूटीन को फॉलो करेंगे, तो आप फिट बॉडी बना सकते हैं। सिक्स पैक एब्स बनाना किसी के लिए बड़ी बात नहीं है लेकिन आपको अपने रूटीन, डाइट पर कंट्रोल करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN