Home rss business hindi 60 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा 40% का फायदा, अगले...

60 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा 40% का फायदा, अगले हफ्ते है लिस्टिंग

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Black Opal Consultants IPO: इस आईपीओ को 60 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है
  • आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है
  • लिस्टिंग के दिन 40 प्रतिशत का फायदा निवेशकों को हो सकता है

Black Opal Consultants IPO: ग्रे मार्केट में जिन कंपनियों के आईपीओ की स्थिति अच्छी है उसमें से एक ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स है। आईपीओ की लिस्टिंग अगले सप्ताह में है। यह आईपीओ 29 सितंबर को खुला था। निवेशकों के पास 1 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका था। बता दें, इस दौरान आईपीओ को 73 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन (Black Opal Consultants IPO subscription)

रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 60.15 गुना, क्यूआईबी में 59.77 गुना और एनआईआई में 124.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 28 सितंबर को ही खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से इस कंपनी ने 15.69 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, एंकर निवेशकों को जारी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है। वहीं, बाकि 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

शेयरों का अलॉटमेंट कंपनी 5 अक्टूबर को करेगी। इस कंपनी की लिस्टिंग 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

कितना है प्राइस बैंड (Black Opal Consultants IPO price band)

आईपीओ के लिए कंपनी ने 197 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। रिटेल निवेशकों के लिए 600 शेयरों का एक लॉट बनाया गया। नियमों के अनुसार कम से कम दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना पड़ा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 236400 रुपये का निवेश करना पड़ा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए खम्बाट्टा सिक्योरिटीज लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, स्काई लाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

ग्रे मार्केट दिखा रहा है 40 प्रतिशत का फायदा (Black Opal Consultants IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से 40 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है। इससे पहले आईपीओ का जीएमपी 78 रुपये था। बता दें, मौजूदा समय में यह आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है।

आईपीओ का साइज कंपनी ने 55.08 करोड़ रुपये तय किया था। इस आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। इश्यू के जरिए कंपनी 22.38 लाख शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 10.99 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN