Home rss world hindi 60 डॉलर की घड़ी से जीत रहे दिल, इस प्रधानमंत्री का अलग...

60 डॉलर की घड़ी से जीत रहे दिल, इस प्रधानमंत्री का अलग है अंदाज; क्या है ‘कैसियो कनेक्शन’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐसे वक्त में जबकि लोग महंगे गिफ्ट से लोगों को इंप्रेस करना चाहते हैं, थाइलैंड के प्रधानमंत्री का अलग अंदाज सामने आया है। यहां पर प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल 60 डॉलर से भी कम दाम की घड़ी से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

ऐसे वक्त में जबकि लोग महंगे गिफ्ट से लोगों को इंप्रेस करना चाहते हैं, थाइलैंड के प्रधानमंत्री का अलग अंदाज सामने आया है। यहां पर प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल 60 डॉलर से भी कम दाम की घड़ी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की राजनीतिक गलियारों में 60 डॉलर से कम कीमत वाली कैसियो डिजिटल घड़ी लोकप्रिय हो रही है। प्रधानमंत्री अनुतिन द्वारा दी गई इस घड़ी को हासिल करने वालों को ‘कैसियो कनेक्शन’ के नाम से जाना जाता है।

इस घड़ी में खास क्या

कैसियो AE1200WH, को इसके रेट्रो डिजायन और वर्ल्ड-मैप डिस्प्ले के चलते ‘कैसियो रॉयल’ कहा जाता है। इस घड़ी पर प्रधानमंत्री अनुतिन का उकेरा हुआ नाम है। ये घड़ियां कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक सहयोगियों की कलाइयों पर दिखी हैं। इससे यह सस्ती घड़ी प्रधानमंत्री के साथ उनके जुड़ाव का प्रतीक बन गई है। अनुतिन, अपने राजनीतिक सौदेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने थाईलैंड में सियासी गठजोड़ बनाए हैं। इसमें उनके शासक भूमजाठाई पार्टी के प्रभावशाली प्रांतीय परिवार और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध शामिल हैं। घड़ी के तोहफे उनके राजनीतिक नेटवर्क के पीछे मौजूद व्यक्तिगत संबंधों की झलक पेश करते हैं।

घड़ी कहां से खरीदते हैं पीएम

सिरिपोंग के अनुसार, अनुतिन अपने यात्राओं और बैंकॉक के आधिकारिक स्थलों पर जाते समय छोटे दुकानों और बाजारों से कैसियो घड़ियां खरीदते हैं। इसके बाद वह उन घड़ियों पर अपना नाम उकेरवाते हैं और फिर उन्हें लोगों को देते हैं। सिरिपोंग ने कहा कि उन्हें अपनी घड़ी मिलने में कुछ समय इंतजार करना पड़ा। हासिल करने वालों ने भी अपने उपहारों के विवरण की तुलना शुरू कर दी है, जैसे कि उनमें धातु की पट्टियां हैं या रेजिन।

प्रवक्ता ने क्या कहा

थाईलैंड की सरकार के प्रवक्ता एक्कापॉब पियानपिसेस ने हालांकि यह सुझाव खारिज कर दिया कि ये घड़ियां किसी खास राजनीतिक समूह की सदस्यता को दर्शाने के लिए थीं। उन्होंने कहा कि अनुतिन को यह घड़ी इसलिए पसंद आई क्योंकि यह उपयोगी थी और प्रधानमंत्री इसे दूसरों के साथ साझा करना चाहते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि ये उपहार राजनीतिक संकेत के रूप में नहीं दिए गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN