Home LIFESTYLE NEWS HINDI 69 की उम्र में भी फिट हैं जैकी श्रॉफ, 8-8-8 रूल के...

69 की उम्र में भी फिट हैं जैकी श्रॉफ, 8-8-8 रूल के साथ खाने के बाद रोज करते हैं ये 1 काम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर जैकी श्रॉफ 69 के हो चुके हैं लेकिन आज भी वह फिट और हेल्दी हैं। उनकी फिटनेस के पीछे हैं 8-8-8 वाला नियम, जिसे वह रोजाना फॉलो करते हैं। चलिए आपको दादा के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

60 की उम्र बुढ़ापे की ओर पड़ाव की उम्र मानी जाती है, जिसमें लोग आराम करना पसंद करते हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी फिटनेस से साबित कर दिया है कि उम्र बस नंबर है। वह 69 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी कसरत करते हैं और फिट रहने के लिए कुछ आदतों को अपनाते हैं। जैकी श्रॉफ बेहद साधारण और सुलझे हुए व्यक्ति हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से खास प्यार है और वह सादा खाना खाते हैं। जैकी श्रॉफ खुद अपनी फिटनेस पर बात करते हुए कह चुके हैं कि अगर एक्सरसाइज नहीं करूंगा तो चलूंगा कैसे और बहुत मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि उम्र कोई भी हो उसमें आपको एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालना ही है। तो चलिए आपको बॉलीवुड के बिड़ू जैकी श्रॉफ के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

फिटनेस रूटीन सिंपल लेकिन असरदार

जैकी श्रॉफ ने अपने वर्कआउट सेशन को काफी सिंपल बनाकर रखा है लेकिन वह उनके शरीर के लिए काफी असरदार भी है। एक्टर बेटे टाइगर के साथ कसरत करते हैं और उनके हिसाब से ही एक्सरसाइज करते हैं। एक्टर रोजाना स्क्वैट्स लगाते हैं, उनका कहना है कि पैर मजबूत हैं तभी तो शरीर चल रहा है। इसके साथ ही वह रोजाना योगा, ब्रीथिंग एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग भी करते हैं। शरीर की ताकत के हिसाब से वह वेट ट्रेनिंग और पुलिंग-पुशिंग भी करते हैं। एक्टर का कहना है कि शरीर पर ज्यादा भार ना डालो, बस उतना ही करो जितना हो पाए लेकिन करो जरूर।

जैकी श्रॉफ का खानपान बिल्कुल सादा है

जैकी श्रॉफ को सिंपल खाना दाल, चावल, घी खाना काफी पसंद है। इसके साथ वह आर्गेनिक डाइट जैसे ताजे फल, सब्जियां और घर में उगाई हुई चीजों को खाना पसंद करते हैं। एक्टर खूब पानी पीते हैं और स्नैक्स में मखाना खाते हैं। मखाना में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

1 अच्छी आदत और 1 बुरी

जैकी श्रॉफ अपनी 1 बुरी आदत के बारे में कहते हैं कि मुझे गुलाब जामुन, जलेबी और मिठाई खाना पसंद है और वह रोजाना खाने के बाद खाते भी हैं। लेकिन वह अपनी इस आदत को बाकि लोगों को फॉलो करने के लिए मना करते हैं। आप अपने शरीर के हिसाब से थोड़ा मीठा ले सकते हैं। अच्छी आदत है कि वह रात के खाने के बाद अदरक का पानी पीते हैं, जिसे आल कहा जाता है। इससे खाना आसानी से हजम हो जाता है और पेट स्वस्थ रहता है।

जैकी दादा का फिटनेस मंत्र है 8-8-8 रूल

जैकी श्रॉफ कहते हैं कि हाथ-पैर गर्म, सिर ठंडा और पेट नरम रखो। इसके अलावा वह 8-8-8 फिटनेस रूल को फॉलो करते हैं। उनका कहना है कि रात की 8 घंटे की नींद, 8 घंटे काम-जिम्मेदारियां और 8 घंटे परिवार के साथ और खुद के साथ भी बिताओ। अगर आप इस नियम को फॉलो करते हैं, तो जीवन में हमेशा खुश रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN