Home BUSINESS NEWS HINDI 7वें वेतन आयोग में DA होगा 63 फीसदी? 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों...

7वें वेतन आयोग में DA होगा 63 फीसदी? 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ेगी सैलरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 फीसदी से 63 फीसदी हो जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही माना जाएगा।

कितना बढ़ेगा डीए?

यह अनुमान श्रम ब्यूरो के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के जून 2026 के आंकड़ों के आधार पर लगाया गया है। जून में यह इंडेक्स 151.9 पर पहुंच गया। पिछले 12 महीनों के औसत के हिसाब से डीए का कैलकुलेशन करीब 63.76 फीसदी बन रहा है। सरकार आमतौर पर डीए को पूर्णांक में तय करती है, इसलिए इसे 63 फीसदी माना जा रहा है।

7वें वेतन आयोग के तहत बढ़ेगा डीए

अगर जुलाई 2026 से डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी लागू होती है तो कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी बढ़ जाएगी। फिलहाल 8वें वेतन आयोग की नई सिफारिशें लागू नहीं हुई हैं, इसलिए कर्मचारियों को अभी भी 7वें वेतन आयोग के तहत ही डीए मिल रहा है।

कितना मिलेगा एक्स्ट्रा पैसा?

बढ़े हुए डीए का फायदा अलग-अलग पे-लेवल के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के हिसाब से मिलेगा। उदाहरण के लिए 18,000 रुपये बेसिक पे वाले लेवल-1 कर्मचारी के डीए में हर महीने करीब 540 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 56,100 रुपये बेसिक पे वाले लेवल-10 कर्मचारी को हर महीने करीब 1,683 रुपये एक्स्ट्रा मिल सकते हैं।

क्या मिलेगी डीए एरियर?

अगर सरकार डीए बढ़ोतरी की घोषणा कुछ महीने बाद करती है, लेकिन इसे जुलाई 2026 से लागू करती है, तो कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा। ऐसे में लेवल-10 के कर्मचारी को करीब 10,098 रुपये तक का एरियर मिल सकता है, जबकि लेवल-1 के कर्मचारी को लगभग 3,240 रुपये मिलने की संभावना है।

फिलहाल यह पूरा कैलकुलेशन AICPI-IW के ताजा आंकड़ों पर आधारित अनुमान है। डीए में अंतिम बढ़ोतरी कितनी होगी, इसका फैसला केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा। यदि 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है तो इसका फायदा करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN