Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/netflix_taskaree_24_06_1782297296482_1782297304148_a987fd35-e2b7-4d5c-b38b-5ed516135933.pngOTT Series: आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो भारत में पिछले 20 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।
नेटफ्लिक्स की एक ऐसी सीरीज के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो पिछले 20 हफ्तों से भारत में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो इसी साल जनवरी में नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। ये सीरीज स्मगलिंग पर आधारित सीरीज है।
क्या है इस नेटफ्लिक्स सीरीज का नाम?
क्या आप पहचान पाए इस सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरीज का नाम है तस्करी: द स्मगलर्स वेब। इस सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं। सीरीज में इमरान हाशमी एक कस्टम ऑफिसर के रोल में नजर आए हैं।
20 हफ्तों से ट्रेंड कर रही तस्करी: द स्मगलर्स वेब
भारत में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ये सीरीज पिछले 20 हफ्ते से ट्रेंड कर रही है। तस्करी: द स्मगलर्स वेब की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। सीरीज को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं।
तस्करी: द स्मगलर्स वेब का प्लॉट
कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीणा के सामने चुनौती है एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित आइटम्स की तस्करी पर रोक लगाने के लिए। इसी के साथ, उनके सामने चुनौती है बाबा चौधरी के सिंडिकेट को खत्म करने के लिए। अर्जुन मीणा के साथ उनकी पूरी टीम इस मिशन में उनका साथ देती है। इस सीरीज में आप देखेंगे कि कैसे अलग-अलग तरीकों से एयरपोर्ट पर लोग प्रतिबंधित सामनों की तस्करी करते हैं।
सीरीज के कलाकार
इस सीरीज में इमरान हाशमी (अर्जुन मीणा) के अलावा शरद केलकर (बड़ा चौधरी), अनुराग सिन्हा (प्रकाश कुमार), जमील खान (सुरेश काला), फ्रेडी दारूवाला (राहुल), जोया अफरोज (प्रिया), नंदीश सिंह संधू (रविंद्र गुर्जर) और अमृता खानविलकर (मिथाली कामथ) जैसे कलाकार नजर आए हैं।
तस्करी के अलावा ये टॉप 10 में शामिल हैं ये सीरीज
तस्करी इस हफ्ते लिस्ट में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। तस्करी के अलावा इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंडियाज गॉट लेटेंट (1 हफ्ता) है। दूसरे नंबर पर टीच यू अ लेसन (3 हफ्ते), तीसरे नंबर पर आई विल फाइंड यू (1 हफ्ता), चौथे नंबर पर द वंडरफूल्स (6 हफ्ते), 5वें नंबर पर RAW:2026 (1 हफ्ता), छठे पर वायरल हिट (1 हफ्ता), 7वें नंबर पर बर्लिन एंड द लेडी विद अर्माइन (6 हफ्ते), 8वें पर तस्करी, 9वें नंबर पर ग्लोरी सीजन 1 (8 हफ्ते) और 10वें नंबर पर WWE SmackDown: 2026 (1 हफ्ता) है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



