Home - 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI कैमरा के साथ आ रहा Realme...

7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI कैमरा के साथ आ रहा Realme 16x 5G, लॉन्च से पहले ही क्रेज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Realme 16x 5G 12 अगस्त को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसमें 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और GT BOOST गेमिंग फीचर्स जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे।

टेक कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Realme 16x 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 12 अगस्त, 2026 को भारत में लॉन्च होगा। नया डिवाइस दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, AI कैमरा और गेमिंग-सेंट्रिक फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन करने वाले यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Realme 16x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स पूरे दिन बिना चार्जर की चिंता किए फोन का यूज कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी। कंपनी ने इसमें Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इतना ही नहीं, Realme का दावा है कि इसकी बैटरी 6 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बना रखेगी।

डिवाइस में मिलेगी धाकड़ परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए realme 16x 5G में कंपनी का इन-हाउस Flux Engine मिलेगा। यह सिस्टम रिसोर्सेज को इंटेलिजेंट तरीके से मैनेज करता है, जिससे मल्टीटास्किंग के दौरान फोन स्मूद बना रहता है। यूजर्स को ऐप्स के बीच तेजी से स्विच करने और लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग अधिक स्मूद होगी, गेमिंग के दौरान रिस्पॉन्स बेहतर मिलेगा और तेज धूप में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी अच्छी रहने का दावा किया गया है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो मोबाइल पर गेम खेलते हैं या लंबे समय तक सोशल मीडिया और वीडियो कंटेंट देखते हैं।

इन फीचर्स के साथ गेमिंग होगी बेहतर

गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए realme ने इसमें अपना GT BOOST गेमिंग इंजन भी शामिल किया है। AI बेस्ड यह टेक गेम के हिसाब से प्रोसेसर और अन्य रिसोर्सेज को स्मार्ट तरीके से मैनेज करती है, जिससे गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट अधिक स्टेबल रहता है और लैग कम देखने को मिलता है। इससे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

दमदार कैमरा और खास AI फीचर्स भी

फोटोग्राफी के लिए realme 16x 5G में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह कैमरा बेहतर डिटेल्स और नेचुरल स्किन टोन के साथ तस्वीरें कैप्चर करेगा। इसके साथ AI Eraser और AI Ultra Clarity जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे, जो फोटो एडिटिंग और इमेज क्वॉलिटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। वहीं Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे फीचर्स कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काम के साबित हो सकते हैं।

बता दें, इसमें नया Blooming Design देखने को मिलेगा। स्लिम बॉडी होने के बावजूद फोन IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इसे मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिला है। इसे 12 अगस्त, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, realme.com और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN