Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 72 साल में टूटी पुरानी परंपरा, दिल्ली में नहीं अब यहां होगी...

72 साल में टूटी पुरानी परंपरा, दिल्ली में नहीं अब यहां होगी नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/nfa_1788796709014_15843073-b687-4ac1-b3bb-565fa9dc3616_1788796722498_f11a8a2a-9c38-4b71-90b2-886275352a03_314b6efe-ab2f-41b9-a780-d8d456b0f8d0_38b82b1a-0225-4cfe-aa82-542fc80ffeaa.jpg

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी 2026 इस बार काफी अलग होने वाली है। हर साल दिल्ली में ये सेरेमनी होती थी, लेकिन अब इस साल ये सेरेमनी अलग राज्य में होने वाली है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स काफी समय से दिल्ली में आयोजित होता था। इस अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान सिनेमा के कई दिग्गजों को अवॉर्ड्स मिले हैं उनके अच्छे काम के लिए। लेकिन अब ये सेरेमनी 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर दूसरे राज्य गुजरात में होगी।

कब और कहां होगी नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी

इस बार 72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर को होगा। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक यह नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी की दशकों पुरानी परंपरा में एक बड़ा बदलाव है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस इवेंट में होंगी और सभी विनर्स को अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। बता दें कि एकता नगर जिसे पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था वो फेमस स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए जाना जाता है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के प्रभुख लैंडमार्क और वर्ल्ड की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की बात करें तो इसकी पहली सेरेमनी 1954 में हुई थी। दिल्ली के विज्ञान भवन में यहां सेरेमनी होती थी।

विनर्स के बारे में जानें

आर्टिकल्स 370 बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीती है। यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है आर्टिकल 370 फिल्म के लिए।

ममूटी और कार्तिक आर्यम को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ममूटी को ब्रमायुगम और कार्तिक को चंदू चैम्पियन के लिए अवॉर्ड मिला है। रणदीप हुड्डा को स्वतंत्रीय वीर सावरकर के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए सेलेक्ट किया गया है होलसम एंटरटेनमेंट अवॉर्ड के लिए। वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड श्रीकांत को मिला है।

पहला नेशनल अवॉर्ड कब हुआ

बता दें कि पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड 10 अक्टूबर 1954 में हुआ था विज्ञान भवन, दिल्ली में। उस वक्त राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति हैं।

वहीं स्तयजीत राय के पास सबसे ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्हें 32 से 35 अवॉर्ड्स मिले हैं अलग-अलग कैटेगरी में जैसे डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, बेस्ट फीचर फिल्म।

इन एक्टर्स को सबसे ज्यादा बार मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल में ममूटीऔर अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। दोनों को 4 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है बेस्ट एक्टर का।

सबसे ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वालीं एक्ट्रेस

वहीं शबाना आजमी सबसे ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस हैं। वह 5 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

रहमान 7 बार जीत चुके नेशनल फिल्म अवॉर्ड

ए आर रहमान 7 बार बेस्ट म्यूजिक का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN