Home LIFESTYLE NEWS HINDI 76 की उम्र में भी झुर्रियां नहीं! चेहरे पर ऐसा क्या लगाते...

76 की उम्र में भी झुर्रियां नहीं! चेहरे पर ऐसा क्या लगाते हैं PM मोदी? जानें उनकी ग्लोइंग स्किन का राज!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PM Modi Glowing Skin Secret: 76 साल की उम्र में भी PM मोदी की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सब जानना चाहते हैं कि पीएम ऐसा क्या करते हैं कि उनके चेहरे पर अभी भी झुर्रियां नहीं है और गजब का ग्लो है? आइए जानते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर के दिन अपना 76वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी उनकी कमाल की फिटनेस और एनर्जी देखकर हर कोई हैरान होता है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग पीएम का स्किनकेयर रूटीन जानने को भी बेताब रहते हैं। उनकी स्किन ही इतनी ग्लोइंग है कि हर कोई जानना चाहता है कि इसके पीछे आखिर राज क्या है। 76 की उम्र में भी उनके चेहरे पर झुर्रियां दिखाई नहीं देतीं। देश के प्रधानमंत्री होने के चलते उनका रूटीन काफी व्यस्त रहता है, लेकिन इसके बीच अपनी फिटनेस का ध्यान वो कैसे रखते हैं, ये सवाल हर किसी के मन में रहता है। तो चलिए आज पीएम मोदी की ग्लोइंग स्किन और जबरदस्त फिटनेस का राज जानते हैं।

जब पीएम मोदी ने खुद बताया था ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोइंग स्किन का राज हर कोई जानना चाहता है। इस पर ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन कौर ने एक बार पीएम पूछ ही लिया था कि उनका स्किनकेयर रूटीन क्या है। इसपर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वो इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने लोगों के आशीर्वाद को ही अपने चेहरे के ग्लो का कारण बताया था।

हालांकि ये पहली बार नहीं था जब किसी ने पीएम मोदी से उनकी स्किन के ग्लो का सीक्रेट पूछा हो। इससे पहले साल 2020 में युवाओं से बातचीत के दौरान भी उनसे यही सवाल किया गया था। तब प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि मैं खूब मेहनत करता हूं, जिससे खूब सारा पसीना निकलता है और उसी पसीने से चेहरे की मसाज हो जाती है। बस यही मेरी स्किन के ग्लो का राज है।

स्किन ग्लो में कैसे मदद करता है पसीना

पीएम मोदी ने तो मजाकिया अंदाज में ये बात कही थी लेकिन पसीना वाकई आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। कई साइंटिफिक स्टडीज के मुताबिक पसीना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन ज्यादा ग्लोइंग नजर आती है। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको जबरदस्ती पसीना लाने की कोशिश करनी है। अगर रोजाना आप एक्सरसाइज या किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी के जरिए पसीना बहा रहे हैं, तो ये आपकी स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल निभाता है सबसे बड़ा रोल

पीएम मोदी की ग्लोइंग स्किन का राज महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि उनकी डाइट और लाइफस्टाइल में छिपा है। उनकी डाइट में मोरिंगा, सी बकथॉर्न, एवोकाडो, आंवला, मखाना जैसे सुपरफूड्स शामिल हैं, जो हेल्थ के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। रोजमर्रा में पीएम घर का बना सादा खाना जैसे पोहा, खिचड़ी, उपमा, पराठे, दाल चावल खाना पसंद करते हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी खुद को फिजिकली एक्टिव रखते हैं। योग, प्राणायाम और वॉक करना उनके डेली रूटीन का हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने कई बार बताया है कि वो साल में कई बार उपवास करते हैं। रेगुलर फास्टिंग से भी शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, गट हेल्थ अच्छी रहती है; जिससे स्किन ग्लोइंग बनने में मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN