Home BUSINESS NEWS HINDI 8वें वेतन आयोग में बड़ा खेल! दोगुनी हो सकती है कर्मचारियों की...

8वें वेतन आयोग में बड़ा खेल! दोगुनी हो सकती है कर्मचारियों की बेसिक सैलरी? समझें गणित

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच कर्मचारी संगठनों ने एक बड़ा सुझाव दिया है। उनका कहना है कि अगर वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) 3% से बढ़ाकर 7% कर दी जाए और महंगाई भत्ता (DA) 25% होने पर बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाए, तो लेवल-1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी सिर्फ 7 साल में दोगुनी हो सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अभी कैसे बढ़ती है सैलरी?

फिलहाल, 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-1 कर्मचारी की शुरुआती बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। हर साल इसमें 3% की वार्षिक बढ़ोतरी होती है। इसी वजह से 10 साल बाद यह बेसिक सैलरी करीब 23,486 रुपये तक पहुंचती है, यानी पूरे 10 साल में लगभग 30% की बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) भी मिलता है।

कर्मचारी संगठनों की क्या है मांग?

नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 8वें वेतन आयोग से 6% वार्षिक इंक्रीमेंट और सभी भत्तों को तीन गुना करने की मांग की है। वहीं, ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF), नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल एम्प्लॉइज (NFPE) और अन्य कर्मचारी संगठनों का कहना है कि DA को 25% या 50% होने पर बेसिक सैलरी में मर्ज कर देना चाहिए। उनका मानना है कि इससे कर्मचारियों की आय तेजी से बढ़ेगी।

कैसे 7 साल में दोगुनी हो सकती है बेसिक सैलरी?

ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के अनुसार, अगर 2.1 फिटमेंट फैक्टर, 7% वार्षिक इंक्रीमेंट और 25% DA पर DA मर्जर लागू होता है, तो लेवल-1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 7 साल में दोगुनी हो सकती है।

इस अनुमान के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी 2.1 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़कर 37,800 रुपये हो जाएगी। इसके बाद हर साल 7% की कंपाउंड बढ़ोतरी और हर 6 महीने में DA बढ़ने से जनवरी 2033 तक DA 25% पहुंच सकता है। उस समय यदि DA को बेसिक में जोड़ दिया जाता है, तो नई बेसिक सैलरी लगभग दोगुनी हो सकती है।

किन आधारों पर तैयार किया गया है यह अनुमान?

यह गणना इन मान्यताओं पर आधारित है।

  • 7वें वेतन आयोग की बेसिक सैलरी: 18,000 रुपये
  • 2.1 फिटमेंट फैक्टर के बाद नई बेसिक: 37,800 रुपये
  • वार्षिक इंक्रीमेंट: 7%
  • 1 जनवरी 2026 को DA: 0%
  • हर 6 महीने में DA में 2% की बढ़ोतरी
  • जनवरी 2033 में 25% DA को बेसिक में मर्ज किया जाएगा।

अभी यह सिर्फ एक अनुमान

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पूरी गणना कर्मचारी संगठन द्वारा दिए गए प्रस्ताव और अनुमान पर आधारित है। 8वें वेतन आयोग ने अभी तक अपनी अंतिम सिफारिशें नहीं दी हैं। फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, वार्षिक इंक्रीमेंट कितना बढ़ेगा और DA मर्जर होगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

अगर कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली जाती हैं, तो आने वाले सालों में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में मौजूदा व्यवस्था की तुलना में कहीं अधिक तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN