Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/12/14/1200x900/12_Dec_parineeti_1765726320828_1765726327619.jpg

संक्षेप:

Actor Education: आज आपको उस सुपरस्टार के बारे में बताते हैं जिनके पास ढेर सारी डिग्रियां तो नहीं हैं, लेकिन नॉलेज हर फील्ड की है और इस उम्र में भी सीखने की चाह बरकरार है।

हिंदी समेत 6 भाषाओं में काम कर चुका यह सुपरस्टार आज राज्य सभा का सदस्य है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन्होंने सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ाई की है। दरअसल, जब ये छह साल के थे तभी इन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था। धीरे-धीरे एक्टिंग में इनकी दिलचस्पी बढ़ी और जब इन्हें समझ आया कि इन्हें इसी में करियर बनाना है तब इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। हालांकि, मजेदार बात ये है कि आठवीं पास होने के बाद भी इनके पास हर फील्ड की नॉलेज है। पहचाना?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक्टर का नाम

इनका नाम कमल हासन है। कमल हासन 220 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक अभिनेता के तौर पर कमल हासन को चार राष्ट्रीय पुरस्कार, निर्माता के रूप में एक नेशनल अवॉर्ड और 10 स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे नागरिक सम्मान भी मिले हैं।

इस वजह से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

साल 2005 में कमल हासन को चेन्नई के सत्यभामा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी। ये उपाधि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में उनके टेक्निकल नॉलेज और क्रिएटिविटी के कारण दी गई थी। वहीं नवंबर 2019 में ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय ने उन्हें फिल्मों, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए गए काम के लिए डॉक्टरेट की डिग्री दी थी।

यूएस के कॉलेज में लिया एडमिशन

साल 2024 में कमल हासन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के एक कॉलेज के एआई कोर्स में एडमिशन लिया था। इस शॉर्ट कोर्स के जरिए वो अपने आपको बदलती टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट करना चाहते थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN