Source :- LIVE HINDUSTAN
महंगे हेयर ऑयल खरीदने से पहले एक बार यह घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं। धूप में कुछ दिनों तक तैयार किया गया यह तेल बालों की देखभाल का आसान और नेचुरल तरीका माना जाता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ धूप की मदद से भी बालों के लिए ऐसा तेल तैयार किया जा सकता है, जो कई महंगे हेयर ऑयल को टक्कर दे? आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मेथी, कलौंजी, लौंग और रोजमेरी जैसी चीजों को अलग-अलग पकाया नहीं जाता, बल्कि इन्हें तेल में मिलाकर 7 से 10 दिनों तक धूप में रखा जाता है।
अगर आपके बाल टूट रहे हैं, बेजान हो गए हैं या उनकी चमक पहले जैसी नहीं रही, तो यह आसान घरेलू तरीका आपकी हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है।
इस तेल को बनाने के लिए क्या चाहिए?
एक बड़ा चम्मच मेथी के दाने
एक बड़ा चम्मच कलौंजी
छह से आठ लौंग
थोड़ा रोजमेरी
एक कप नारियल का तेल
आधा कप बादाम का तेल
आधा कप अरंडी का तेल
ऐसे तैयार करें यह खास तेल
- सबसे पहले एक साफ कांच की बोतल लें। अब इसमें मेथी, कलौंजी, लौंग और रोजमेरी डाल दें।
- इसके बाद नारियल का तेल, बादाम का तेल और अरंडी का तेल मिला दें। बोतल को अच्छी तरह बंद करें।
- अब इसे सात से दस दिनों तक रोज धूप में रखें।
- इसके बाद तेल को छान लें और इस्तेमाल के लिए रख दें।
क्या फायदे मिलेंगे ?
- मेथी के दाने: मेथी बालों को मजबूत बनाने और हेयरफॉल कम करने में मददगार मानी जाती है।
- कलौंजी: कलौंजी बालों की जड़ों को मजबूत रखने और बालों में नेचुरल शाइन बनाए रखने में सहायक है।
- लौंग: लौंग स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करती है, जिससे बालों भी हेल्दी और सुंदर होते हैं।
- रोजमेरी: रोजमेरी का इस्तेमाल बालों को घना और स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी लोकप्रिय है।
धूप में रखने से क्या होता है ?
- इस तेल की सबसे खास बात है इसे 7 से 10 दिनों तक धूप में रखना। धूप की हल्की गर्माहट की वजह से मेथी, कलौंजी, लौंग और रोजमेरी के गुण धीरे-धीरे तेल में मिलते रहते हैं। यही कारण है कि यह नॉर्मल तेल के मुकाबले ज्यादा पोषण देने वाला माना जाता है।
- नियमित इस्तेमाल से यह सिर की त्वचा को नमी देने, बालों की जड़ों को मजबूत रखने, रूखापन कम करने और बालों में प्राकृतिक चमक लाने में मदद कर सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस तेल को हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं। उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद तेल को कम से कम दो घंटे या पूरी रात लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसके फायदे हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। अगर आपको सिर की त्वचा से जुड़ी कोई समस्या, एलर्जी या लगातार बाल झड़ने की शिकायत है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


