Source :- LIVE HINDUSTAN
Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को लॉन्च होगा। यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिये सेल किया जाएगा इसलिए फ्लिपकार्ट इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है जिसने फोन के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
Infinix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को लॉन्च होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है। माइक्रोसाइट पर नए हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं, जिनमें कलर ऑप्शन, डिजाइन, मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स शामिल हैं। यह फोन Infinix Smart 10 का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल जुलाई में देश में लॉन्च किया गया था। Infinix Smart 20 में MediaTek चिपसेट होगा। इसमें 5,200mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह लगभग 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी। यह स्मार्टफोन देश में चार रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Smart 20 की लॉन्च डेट और कलर वैरिएंट
Infinix Smart 20 के लिए एक सपोर्टेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे पुष्टि होती है कि हैंडसेट 8 जून को दोपहर 12 बजे IST पर भारत में लॉन्च होगा। Infinix Smart 20 फोन देश में चार रंगों में उपलब्ध होगा: क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेंज। डिजाइन की बात करें तो, इस हैंडसेट में एक रेक्टंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें डुअल कैमरा यूनिट और एक एलईडी फ्लैश होगा।
Infinix Smart 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा स्मूथ महसूस होगा। फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट मिलने की संभावना है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है। फोन में 4GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज विकल्प मिलने की उम्मीद है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकेगा।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5200mAh बैटरी हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। Infinix Smart 20 Android 16 आधारित XOS 16 पर काम करेगा।
Infinix Smart 20 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में डुअल LED फ्लैश सपोर्ट भी दिया जा सकता है। Infinix Smart 20 में IP64 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
इतनी हो सकती कीमत
कंपनी ने अभी तक Infinix Smart 20 की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। टिपस्टर के मुताबिक Smart सीरीज की कीमत 10,000 रुपए के आसपास या उससे कम रखी जा सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





