Home मनोरंजन समाचार 80 के दशक के सबसे महंगा एक्टर बना ये सुपरस्टार! संजय दत्त-...

80 के दशक के सबसे महंगा एक्टर बना ये सुपरस्टार! संजय दत्त- अनिल कपूर को भी छोड़ा पीछे, अगामी फिल्म के लिए वसूली मीटी रकम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/Sunny_Deol_1785655054591_1785655069718_0408b4b0-77d9-462a-a37e-3018ede12f91.jpg

सनी अपनी अपकमिंग मूवी ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि आज सनी देओल ने फीस के मामले में 80 के दशक के कई बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में उन उंचाइयों को छुआ, जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं। सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र की तरह ही इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई और उनका नाम रौशन किया। इन दिनों सनी अपनी अपकमिंग मूवी ‘बटवारा 1947’ और ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि आज सनी देओल ने फीस के मामले में 80 के दशक के कई बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया।

80 के दशक के इन स्टार्स के बीच फिर से मुकाबला

दरअसल, 80 के दशक में अनिल कपूर, सनी देओल और संजय दत्त तीनों बड़े स्टार्स थे। तीनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा। ऐसे में बॉलीवुड में अनिल का पहला लीड रोल ‘वो सात दिन’ (1983) माना जाता है, हालांकि इससे पहले उन्होंने ‘हमारे तुम्हारे’ में एक छोटा सा रोल किया था और एक रीजनल फिल्म भी की थी। संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ से और सनी देओल ने ‘बेताब’ (1983) से डेब्यू किया था। 80 के दशक में, ये तीनों एक्टर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए थे।

‘गदर 2’ की सफलता ने सनी को बनाया सुपरस्टार

80 के दशक में सनी देओल, अनिल कपूर और संजय दत्त ये तीनों कलाकार सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सीनियर एक्टर हैं। लेकिन अब सनी ने इन सबको पीछे छोड़ दिया। बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ ने 525.45 करोड़ कमाए और ये ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ बन गई। इस फिल्म के बाद से ही सनी को आमिर खान सलमान खान और शाहरुख खान) और रणबीर कपूर, विक्की कौशल व रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया था।

80 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बने सनी

68 साल के सनी देओल इस समय 80 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन चुके हैं। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, ‘गदर 2’ के बाद इस लेखक के साथ बातचीत में, सनी फीस को लेकर पूछे गए सवाल को सुनते ही शरमा गए थे। वो अपनी फीस के बारे में कोई सही आंकड़ा बताने से बचते रहे। बता दें कि उस समय, जिन तीन फिल्मों के लिए उन्होंने हामी भरी थी, वो फिल्में थीं ‘बॉर्डर 2’, ‘जट्ट’ और ‘बटवारा: 1947’। खबर है कि इन तीनों फिल्मों के लिए उन्हें 25 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस मिली। हालांकि, सनी देओल की नई फीस 25-35 करोड़ रुपये के बीच थी। इनमें से एक फिल्म के प्रोड्यूसर ने हमें बताया कि सनी को दी जाने वाली रकम इस बात पर निर्भर करती थी कि फिल्म कितना आर्थिक “बोझ” उठा सकती है और प्रोड्यूसर की जेब कितनी भरी हुई है।

‘रामायण’ के लिए सनी को मिले इतने करोड़

नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘रामायण पार्ट 2’ सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस किरदार के लिए उन्हें करीब 40 करोड़ रुपये फीस दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले पार्ट में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कम होगी और वो आखिर में नजर आएंगे, जबकि दूसरे पार्ट में उनका किरदार पूरी तरह दिखाई देगा। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

‘बटवारा 1947’ की बात करें तो इसमें सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो बटवारे के समय पाकिस्तान चला जाता है। ‘बटवारा 1947’ के साथ प्रीति जिंटा ने पांच साल से ज्यादा समय के बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। फिल्म में सनी के बेटे करण देओल और शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मूवी में करण, सनी के बेटे के रोल में हैं। इसके अलावा अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN