Home LIFESTYLE NEWS HINDI 80% लोग गलत समय लगाते हैं पराठे पर घी, यही 1 गलती...

80% लोग गलत समय लगाते हैं पराठे पर घी, यही 1 गलती बना देती है ज्यादा अनहेल्दी!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पराठे पर आप तेल या घी जो भी लगाते हों, लेकिन इसे ठीक समय पर लगाना भी जरूरी है। इससे ना सिर्फ पराठे ज्यादा टेस्टी बनते हैं, बल्कि अनहेल्दी भी कम होते हैं। क्योंकि तेल या घी की मात्रा कम लगती है। आइए जानते हैं कब लगाना चाहिए पराठे पर घी या तेल।

सुबह का नाश्ता हो या लंच, घरों में पराठे सबसे ज्यादा बनते हैं। कभी सादे पराठे तो कभी स्टफिंग वाले, इन्हें अचार और दही के साथ सभी बड़े शौक से खा लेते हैं। वैसे तो पराठे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन छोटी-छोटी चीजें जरूर हैं, जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी होता है। अक्सर लोग पराठा बनाते हुए घी गलत टाइम पर लगा देते हैं या सही से सेंकते नहीं हैं, जिस वजह से पराठे उतने टेस्टी नहीं बनते। ऐसे में आप कोई भी, कैसा भी पराठा बना रहे हों; ये टिप्स हमेशा ही काम आती हैं। जब पराठा ठीक से सिकता है, तो सादा हो या स्टफिंग वाला उसका स्वाद भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। तो चलिए आज जानते हैं पराठे से जुड़ी ऐसी ही कुछ टिप्स –

पराठा बनाते हुए तेल / घी कब लगाया जाता है?

बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि पराठे पर घी या तेल कब लगाया जाता है। बस इसी छोटी सी मिस्टेक से उनके पराठे ज्यादा ऑयली बनते हैं और ठीक से सिक भी नहीं पाते। ज्यादातर लोग क्या करते हैं कि पराठे को तवे पर डालने के बाद, शुरुआत में ही घी या तेल लगाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान पराठा कच्चा रहता है, जिस वजह तेल भी ज्यादा लग जाता है और पराठे फूलते भी नहीं।

पराठे पर घी या तेल लगाने का सबसे बेस्ट टाइम होता है, जब पराठा दोनों तरफ से हल्का सा सिक जाए। जब पराठा दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने लगे और लगभग 70-80 प्रतिशत तक सिक जाए, तब आप इसपर घी, तेल या बटर अप्लाई कर सकते हैं। अब इसे बहुत ज्यादा देर के लिए नहीं सेंकना है, बस हल्का सा और ब्राउन कर लें। पराठा कम तेल में बनेगा और बिल्कुल क्रिस्पी और फूला-फूला सा रहेगा।

घी /तेल बाद में लगाने से हेल्दी भी बनता है पराठा

पराठे में बिल्कुल आखिर में घी लगाने से वो ज्यादा हेल्दी भी बन सकता है। दरअसल जब घी या तेल लंबे समय तक हीट के संपर्क में रहते हैं, तो उनमें ऑक्सीडेशन और अन्य केमिकल बदलाव भी हो सकते हैं। अगर आप पराठा तवे पर डालते ही घी या तेल लगा देते हैं, तो उसमें ऑक्सीडेशन जल्दी हो सकता है। वहीं पराठा आधा पकने के बाद घी या तेल हीट के संपर्क में कम रहते हैं, जिससे ऑक्सीडेशन बदलाव भी कम हो सकते हैं। वहीं ऐसा करने से पराठे कम तेल या घी भी बनते हैं, जो हेल्दी है।

हमेशा मीडियम फ्लेम पर पराठे बनाएं

पराठे बनाते हुए हमेशा गैस की फ्लेम को मीडियम रखें। ज्यादा तेज आंच पर पराठे बाहर से तो ब्राउन हो जाते हैं लेकिन अंदर से कच्चापन बना ही रहता है। इसलिए हमेशा मीडियम आंच पर ही पराठा बनाएं। ये अंदर और बाहर से समान रूप से पकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN