Home LIFESTYLE NEWS HINDI 81 की उम्र में घने बाल! ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बालों...

81 की उम्र में घने बाल! ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बालों का खुल गया राज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के घने-मोटे बाल 81 की उम्र में भी वैसे ही दिखते हैं। इन घने बालों का राज है उनका खास रूटीन और DIY हेयर मास्क, जिसकी मदद से उनके बाल आज भी हेल्दी हैं। आप भी जानें उनका सीक्रेट हेयर मास्क और हेयर केयर टिप्स।

ना जाने कितने लोगों ने बचपन से शहनाज हुसैन को वैसे का वैसा ही देखा होगा। वहीं बैक कॉम्ब घने, लंबे, मोटे बाल और वहीं स्टाइल। हम बात कर रहे हैं ब्यूटी इंडस्ट्री की मशहूर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बारे में, जिनके लगभग 50 सालों से हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में मिल रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो हर रोज अपना रोज का स्ट्रिक्ट रूटीन पूरा करती है। और साथ ही DIY हैक्स को लगाती है जो उनके बालों की देखभाल करते हैं। शहनाज हुसैन के घने और मोटे बालों का सीक्रेट ये खास अंडे वाला हेयर पैक है। आप भी जान लें इस हेयर मास्क की रेसिपी, साथ ही जानें हेयर के लिए शहनाज हुसैन के टिप्स।

DIY हेयर मास्क की रेसिपी

  • 5-7 चम्मच हिना पाउडर (मेहंदी पाउडर की मात्रा बालों की लंबाई के हिसाब से लें)
  • 1-5 अंडे लें। ध्यान रहे कि अगर आपके बालों की जड़ें यानि स्कैल्प ऑयली है तो केवल एग व्हाइट का इस्तेमाल करें। और, अगर स्कैल्प ड्राई है तो एग योक यानि अंडे के पीले भाग का इस्तेमाल करें।
  • अब मेहंदी और अंडे को मिलाएं और गर्म पानी डालकर पेस्ट तैयार करें।
  • अगर बालों में कलर चाहिए तो चायपत्ती को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। जिससे कलर आ जाए और इस पानी को छानकर इस्तेमाल करें।
  • अगर बाल ज्यादा ड्राई रहते हैं को पेस्ट में एक चम्मच नारियल का तेल भी मिला दें।

बालों में अप्लाई करने का तरीका

  • अब इस मेहंदी, अंडा और गर्म पानी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। जरूरत के मुताबिक इसमे चाय का पानी और नारियल का तेल डालें। मिक्स करें और दो से चार घंटे कि लिए ढंककर छोड़ दें।
  • बालों को कंघी की मदद से कई सेक्शन में बांट लें और पूरे बालों की जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं।
  • अच्छी तरह से मेहंदी को हर सेक्शन की मदद से पूरे बालों में लगाने के बाद करीब 45 मिनट से लेकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

हेयर मास्क को धोने का सही तरीका

हेयर मास्क को धोते वक्त किसी तरह की जल्दी बाजी ना करें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए अच्छी तरह से सारे हेयर मास्क को निकल जाने दें। उसके बाद ही माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।

हेल्दी बालों के लिए हेल्दी डाइट भी है सीक्रेट

शहनाज हुसैन ने बताया कि ब्यूटी और हेयर आपके बैलेंस डाइट और न्यूट्रिशन से मिलती है। नॉर्मल हेयर ग्रोथ और मेंटेनेंस के लिए बैलेंस डाइट होनी चाहिए। उन्होंने एक्सप्लेन किया कि किसी एक हेयर फूड या क्विक सप्लीमेंट्स पर टिके रहने की बजाय वो न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट और शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन देती हैं।

बालों की देखभाल के लिए दिए टिप्स

शहनाज हुसैन ने बालों की देखभाल के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं।

  • जरूरी ना हो तो हेयर प्रोडक्ट से दूर रहें।
  • हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल भी बालों पर कम से कम करें।
  • रेगुलर ऑयलिंग करें, ये बालों को नरिश्मेंट देने और हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
  • बालों की डीप कंडीशनिंग के लिए सिथेंटिक सिलिकॉन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाय कच्चे प्रोटीन सोर्स का यूज करें।
  • हेयर क्यूटिकल्स को हीट वाले टूल्स से बचाएं, नहीं तो समय के साथ ये खराब हो जाएंगे।
  • अपने बालों के टाइप और स्कैल्प के टाइप के हिसाब से सही नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को चुनें। जिससे बालों की केयर हो सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN