Home LIFESTYLE NEWS HINDI 83 की उम्र में भी इतने फिट! सिर्फ जिम नहीं, अमिताभ बच्चन...

83 की उम्र में भी इतने फिट! सिर्फ जिम नहीं, अमिताभ बच्चन की फिटनेस के पीछे हैं ये 5 आदतें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमिताभ बच्चन की उम्र 83 साल है, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर कोई भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। हर कोई जानना चाहता है कि उनकी इस कमाल फिटनेस के पीछे कौन सी आदतें जिम्मेदार हैं। आइए विस्तार में जानते हैं।

83 की उम्र में भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिटनेस काबिले तारीफ है। इस उम्र में भी वो लगातार काम कर रहे हैं और उनकी फिटनेस देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि बिग बी भला अपने डेली रूटीन में ऐसा क्या खास करते हैं। दरअसल उनकी फिटनेस का राज सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं है, बल्कि लंबे समय से चलती आ रही एक कंसिस्टेंट रूटीन है। अगर आप भी उनकी तरह लंबी उम्र तक एक्टिव और फिट रहना चाहते हैं तो इन 5 आदतों को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।

बॉडी को हार्ड नहीं, स्मार्ट ट्रेन करते हैं

83 की उम्र में अमिताभ बच्चन का फिटनेस रूटीन सिर्फ वजन उठाने या शरीर को थकाने पर फोकस नहीं करता। वो अपनी बॉडी को स्मार्ट ट्रेन करने में भरोसा रखते हैं, यानी उनकी बॉडी को जितना चाहिए वो सिर्फ उतना ही करते हैं। उनके दिन की शुरुआत 1 घंटे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ होती है, जिसमें बेंच प्रेस, बैक और दूसरे मशीन बेस्ड रेजिस्टेंस वर्कआउट शामिल होते हैं। इसके साथ ही 30 मिनट का योग और प्राणायाम भी उनके फिटनेस रूटीन का जरूरी हिस्सा हैं।

जिंदगी में एक मकसद जरूर होना चाहिए

उम्र कोई भी हो इंसान के पास सुबह उठने की एक मजबूत वजह होना जरूरी है। अमिताभ बच्चन ने 83 की उम्र में भी अपना मकसद नहीं छोड़ा है। वो भले की मूवीज कम करते हों, लेकिन KBC (कौन बनेगा करोड़पति) शो के जरिए खुद को आज भी एक्टिव और डिसिप्लिन बनाए हुए हैं।

सिर्फ जिम नहीं, पूरे दिन एक्टिव खुद को एक्टिव रखें

इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन का लाइफस्टाइल बहुत एक्टिव है। उन्हें अक्सर ड्राइविंग करते, शूट पर एक्टिव रहते हुए स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा वो दिनभर अपनी बॉडी को मूव करते रहते हैं, ताकि उसे मूवमेंट की आदत बनी रहे। अगर आप भी खुद को लंबे टाइम तक फिट रखना चाहते हैं तो सिर्फ जिम या एक्सरसाइज से काम नहीं चलेगा। दिनभर अपनी बॉडी को एक्टिव रखना भी बहुत जरूरी है।

अपनी फैमिली को प्राथमिकता देना

बच्चन साहब की लाइफ में उनकी फैमिली सबसे टॉप पर आती है। उनके लिए रिश्तों का मतलब सिर्फ फोटोग्राफ तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि रिश्तों को प्राथमिकता देना है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक 80 साल से लंबी चली स्टडी में ये पाया गया कि हमारे रिश्तों की क्वॉलिटी हमारी लेटर लाइफ की क्वॉलिटी पर काफी असर डालती है।

कुछ नया सीखना कभी बंद ना करें

हेल्दी एजिंग के लिए ये भी जरूरी है कि आप लगातार कुछ नया सीखते रहें। अमिताभ बच्चन ने 69 की उम्र में पियानो बजाना सीखा था और उसके बाद से भी लगातार वो कुछ ना कुछ सीख ही रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इच्छा भी जताई थी कि वो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स और सिंगिंग भी सीखना चाहते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि जब बड़े-बुजुर्ग कुछ नया सीखते हैं, तो उनकी मेमोरी और दिमागी क्षमता में इम्प्रूवमेंट देखने को मिलता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN