Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 83 की उम्र में क्या रिटायरमेंट ले रहे अमिताभ बच्चन? एक्टर ने...

83 की उम्र में क्या रिटायरमेंट ले रहे अमिताभ बच्चन? एक्टर ने बताया क्या है उनका प्लान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/abk_1789465666587_iGLs_1789465676861_dVVc_ccbf2f75-633c-44c7-9fc7-ee5609bfe83d_jpRT.jpg

अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान और हैरान हो गए थे। ऐसी खबर थी कि अमिताभ बच्चन रिटायरमेंट ले सकते हैं।

अमिताभ बच्चन 83 उम्र के हैं, लेकिन इस उम्र में भी वह काम को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लंबे घंटे तक काम करते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ और काम को लेकर एक्स और ब्लॉग के जरिए फैंस को अपडेट देते रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने एक पोस्ट किया जिसके बाद ये अफवाह आने लगी कि बिग बी रिटायरमेंट ले सकते हैं। अब बिग बी का इस पर रिएक्शन आया है।

रिटायरमेंट की खबर पर क्या बोले बिग बी

बिग बी ने अपने ब्लॉग में क्लीयर किया कि वह रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं और उनके रिटायर फॉर द डे का मतलब ये नहीं था कि वह रिटायर ले रहे हैं बल्कि उनका मतलब है कि वह दिन के काम से रिटायर होकर सो रहे हैं। इसके अलावा बिग बी ने उन कुछ मीडिया वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज की आलोचना की जिन्होंने उनके रिटायरमेंट की खबर लिखी।

बिग बी बोले जी नहीं हुजूर, अभी रिटायरमेंट नहीं

बिग बी ने आगे लिखा, ‘जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं। अंग्रेजी में इसका मतलब होता है मैं अब सोने जा रहा हूं और वहां मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है।’

कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे बिग बी

बता दें कि बिग बी फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। बिग बी साल 2000 से इस शो से जुड़े हैं और हर सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। बस एक सीजन में शाहरुख खान ने शो को होस्ट किया था और तब फैंस ने बिग बी को वापस लाने की डिमांड की थी और उसके बाद से सिर्फ बिग बी ही शो को होस्ट करते हैं।

फैंस और यंग एक्टर्स बिग बी से इंस्पायर

बिग बी के काम और डेडिकेशन को लेकर सब उनकी तारीफ करते हैं। वहीं कई यंग एक्टर्स तो बिग बी से इंस्पीरेशन लेते हैं और उनसे मोटिवेट होकर काम करते हैं। फैंस भी बिग बी के इस डेडिकेशन की खूब तारीफ करते हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्में

अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। उस फिल्म में बिग बी के साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। तबसे लेकर अब तक बिग बी की कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई है। हालांकि अब वह कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में पहले पार्ट की तरह अश्वत्थामा का रोल ही निभाएंगे। फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, कमल हासन लीड रोल में होंगे।

बता दें कि पहले पार्ट में इन स्टार्स के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं, लेकिन इस पार्ट में दीपिका नहीं नजर आएंगी। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

वैसे इसके अलावा बिग बी सेक्शन 84 में भी नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग काफी पहले खत्म हो गई थी, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN