Source :- LIVE HINDUSTAN

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त वापसी की है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 49.01 रुपये पर पहुंच गए। पिछले 5 दिन में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 22 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। अपने अब तक के उच्चतम स्तर से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 85 पर्सेंट से अधिक टूट गए थे। लेकिन, इधर कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

130% चढ़ गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लुढ़कते हुए 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि, इस लेवल से कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 21.21 रुपये से 130 पर्सेंट उछलकर 49.01 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी 3 महीने से कुछ ही ज्यादा समय में आई है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है।

क्यों चढ़ रहे हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों में यह हालिया तेजी कई वजहों से आई है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में एसबीआई सिक्योरिटीज में फंडामेंटल रिसर्च के हेड सनी अग्रवाल ने बताया कि भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी में हुए हालिया डिवेलपमेंट्स निवेशकों को प्रोत्साहित करने वाले हैं। हाल के कुछ महीनों में कंपनी की सेल्स और सर्विस टर्नअराउंड में सुधार देखने को मिला है।

मई में 23% बढ़े रजिस्ट्रेशंस
मई में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के रजिस्ट्रेशंस में मंथली बेसिस पर 23 पर्सेंट का उछाल आया है। इस साल मई में 15,139 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन रहा है। VAHAN डेटा के मुताबिक, अप्रैल में 12,323 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन था। ओला के मुताबिक, यह लगातार तीसरा महीना है, जब कंपनी के रजिस्ट्रेशंस में ग्रोथ देखने को मिली है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) कंप्लीट किया है, जिसमें गोल्डमैन सैक्स, मिरेई और दूसरे कई दिग्गज इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का घाटा पहले से कम हुआ है। कंपनी को चौथी तिमाही में 500 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में ओला इलेक्ट्रिक को 870 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN