Home rss business hindi 8th Pay Commission: लेवल-10 कर्मचारियों को मिल सकता है ₹57,000 से ज्यादा...

8th Pay Commission: लेवल-10 कर्मचारियों को मिल सकता है ₹57,000 से ज्यादा HRA? यहां समझें गणित

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाई (Central Government Employees) के बीच सबसे ज्यादा चर्चा सैलरी और अलाउंस में संभावित बदलाव को लेकर है। इनमें हाउस रेंट अलाउंस HRA (House Rent Allowance) भी अहम है। कर्मचारी संगठनों ने मौजूदा HRA रेट्स बढ़ाने की मांग की है। अगर भविष्य में बेसिक पे के साथ HRA रेट भी बढ़ता है, तो कर्मचारियों को मिलने वाला मासिक HRA काफी ज्यादा हो सकता है। हालांकि, अभी ये सभी आंकड़े केवल अनुमान हैं और अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और सरकार की अधिसूचना के बाद ही साफ होगा। आइए जरा विस्तार से इसका गणित समझते हैं।

मौजूदा व्यवस्था में HRA की दरें

मौजूदा व्यवस्था में जनवरी 2024 के संशोधन के बाद HRA की दरें X, Y और Z कैटेगिरी सिटीज के लिए क्रमशः 30%, 20% और 10% हैं। वहीं, कर्मचारी संगठनों की डिमांड इससे काफी ज्यादा है। NC-JCM ने X, Y और Z शहरों के लिए 40%, 35% और 30% HRA की मांग रखी है। AIDEF ने भी इसी तरह की मांग की है और पेंशनर्स को भी HRA का लाभ देने की बात कही है। IRTSA ने 4 अलग-अलग HRA रेट्स 40%, 30%, 20% और 10% रखने का प्रस्ताव दिया है।

HRA की रकम सीधे बेसिक पे से जुड़ी होती है। इसलिए अगर 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के जरिए बेसिक सैलरी बढ़ती है, तो उसी के आधार पर HRA की रकम भी बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए, अभी लेवल 1 कर्मचारी का बेसिक पे ₹18,000 है और X कैटेगिरी सिटी में 30% HRA के हिसाब से उसे ₹5,400 HRA मिलता है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.1 माना जाए और HRA Rate 30% ही रहे, तो बढ़े हुए बेसिक पे पर HRA करीब ₹11,340 हो सकता है, यानी मौजूदा HRA की तुलना में करीब ₹5,940 ज्यादा है।

फिटमेंट फैक्टर्स से बढ़ेगी HRA की रकम

अब लेवल 10 कर्मचारियों का उदाहरण समझिए। 7th पे कमीशन में लेवल 10 का बेसिक पे ₹56,100 है। मौजूदा HRA रेट्स के हिसाब से X कैटेगिरी में ₹16,830, Y कैटेगिरी में ₹11,220 और Z कैटेगिरी में ₹5,610 HRA बनता है। अगर 8th पे कमीशन में बेसिक पे बढ़ाने के लिए 2.1, 2.28 या 2.57 जैसे फिटमेंट फैक्टर्स में से कोई फैक्टर्स लागू होता है, तो HRA की रकम भी उसी अनुपात में बढ़ेगी। इसके ऊपर अगर HRA रेट भी बढ़ाया जाता है, तो अंतर और बड़ा हो सकता है।

2.57 फिटमेंट फैक्टर का सबसे ज्यादा चर्चा

सबसे ज्यादा चर्चा 2.57 फिटमेंट फैक्टर और 40% HRA रेट वाले अनुमान की है। इस हिसाब से लेवल 10 कर्मचारी का HRA करीब ₹57,671 प्रति महीने तक पहुंच सकता है, यानी ₹57,000 से ज्यादा का HRA संभव दिखता है। लेकिन, यह कोई तय वेतन या आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। वास्तविक HRA इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार कौन सा फिटमेंट फैक्टर और कौन सी HRA रेट्स मंजूर करती है।

इसलिए कर्मचारियों के लिए फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ₹57,000 से ज्यादा HRA को पक्का लाभ न माना जाए। 8th पे कमीशन की फाइनल रिकमेंडेशन (Final Recommendations), सरकार की मंजूरी और नई सैलरी स्ट्रक्चर (Salary Structure) सामने आने के बाद ही वास्तविक रकम स्पष्ट होगी, तब बेसिक पे, सिटी कैटेगिरी और HRA रेट के आधार पर हर कर्मचारी अपना सही HRA कैल्कुलेट कर सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN