Home rss business hindi 8th Pay Commission: ₹1.52 लाख तक पहुंच सकती है लेवल-8 कर्मचारियों की...

8th Pay Commission: ₹1.52 लाख तक पहुंच सकती है लेवल-8 कर्मचारियों की सैलरी? यहां समझें गणित

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच वेतन बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तेज है। आयोग अक्टूबर 2026 में मुंबई और बेंगलुरु में कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे हितधारकों से बातचीत करने वाला है। बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित है, जबकि मुंबई में 22 और 23 अक्टूबर को चर्चा होगी। इससे पहले सितंबर में चंडीगढ़, चेन्नई, पुडुचेरी और जयपुर में भी बैठकों का दौर पूरा हो चुका है। इन चर्चाओं में सैलरी और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की भूमिका अहम होती है। 7th पे कमीशन में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। इसका मतलब था कि 6th पे कमीशन की बेसिक सैलरी को 2.57 से गुणा करके नई बेसिक पे तय की गई। लेकिन इसका यह मतलब नहीं था कि कर्मचारी की कुल ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) भी 2.57 गुना बढ़ गई। वास्तव में 7th CPC लागू होने के समय औसत ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) में बढ़ोतरी करीब 14.29% रही थी। इसका बड़ा कारण उस समय का DA (Dearness Allowance) था।

दरअसल, पे कमीशन (Pay Commission) के दौरान बेसिक पे और ग्रॉस सैलरी की बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है। इसका कारण DA के साथ HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्ते भी हैं। उदाहरण के लिए 6th पे कमीशन लागू होने के समय 5th CPC के तहत DA करीब 47% था। वहीं 6th CPC में 1.86 का फिटमेंट फैक्टर तय किया गया था। इसके चलते ग्रॉस सैलरी में करीब 54% की बढ़ोतरी हुई थी। इसके उलट 7th CPC लागू होने के समय DA 125% था, यानी कर्मचारियों को पहले से ही 6th CPC के तहत 2.25 गुना का प्रभावी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) मिल रहा था। इसलिए 2.57 के फिटमेंट फैक्टर के बावजूद ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) में औसत बढ़ोतरी काफी सीमित रही।

अब सवाल है कि क्या 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में भी ऐसा हो सकता है? इसका जवाब उस समय लागू DA पर निर्भर करेगा, जब 8th CPC की सिफारिशों को मंजूरी मिलेगी। दिए गए अनुमान के मुताबिक मौजूदा DA 60% है और अगर रिपोर्ट 2027 की दूसरी छमाही में लागू होती है, तो यह करीब 66% तक पहुंच सकता है। ऐसे में केवल फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) देखकर कुल सैलरी में बढ़ोतरी का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा। अंतिम तस्वीर सरकार द्वारा रिपोर्ट और नए सैलरी स्ट्रक्चर को मंजूरी देने के बाद ही साफ होगी।

उदाहरण के तौर पर लेवल-8 कर्मचारी की संभावित ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) को 2.0, 2.38 और 2.57 के अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर्स (Fitment Factors) पर देखा जा सकता है। इन अनुमानित कैलकुलेशन में 2.57 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) होने पर लेवल-8 कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी करीब ₹1.52 लाख प्रति माह तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस हिसाब से ग्रॉस पे (Gross Pay) में करीब 68% की बढ़ोतरी दिखाई देती है। हालांकि, यह आंकड़ा किसी आधिकारिक घोषणा पर आधारित नहीं है, बल्कि एक इल्युट्रेटिव कैलकुलेशन (illustrative calculation) है।

इसलिए ₹1.52 लाख की संभावित सैलरी को 8th पे कमीशन की तय सैलरी नहीं माना जाना चाहिए। वास्तविक वेतन बेसिक पे (Basic Pay) के साथ DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस (Transport Allowance) और अन्य लागू नियमों पर निर्भर करेगा। सबसे अहम बात यह है कि सरकार किस फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को मंजूरी देती है और उस समय DA कितना होता है। 8th CPC की अंतिम रिपोर्ट और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही लेवल-8 कर्मचारियों की वास्तविक ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

करंट बेसिक ₹ 47,600
करंट ग्रॉस सैलरी ₹ 90,440
1 जनवरी 2026 को मौजूदा DA दर 60.0%
X-शहर के लिए मौजूदा HRA दर (DA > 50% थ्रेशोल्ड) 30.0%
8वें CPC के तहत नया DA रेट (0% पर रीसेट) 0.0%
‘X’ कैटेगिरी के शहर के लिए नया HRA बेस रेट 24.0%
फिटमेंट फैक्टर रिवाइज्ड बेसिक न्यू ग्रॉस सैलरी बेसिक पे हाइक ग्रॉस सैलरी हाइक रेशियो
2 ₹ 95,200 ₹ 1,18,048 100% 31% 0.31
2.38 ₹ 1,13,288 ₹ 1,40,477 138% 55% 0.40
2.57 ₹ 1,22,332 ₹ 1,51,692 157% 68% 0.43

नोट- यह एक अनुमान है। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद वास्तविक सैलरी कुछ ज्यादा या कम हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN