Home BUSINESS NEWS HINDI 8th Pay Commission: 65% सैलरी में बढ़ोतरी, DA मर्जर! 8वें पे कमीशन...

8th Pay Commission: 65% सैलरी में बढ़ोतरी, DA मर्जर! 8वें पे कमीशन से फायदा ही फायदा?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

8th Pay Commission latest Updates: 8वें वित्त आयोग से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी उम्मीदे हैं। मौजूदा समय में कर्मचारियों का कहना है कि लेवल एक के एम्पलॉयीज के लिए दिल्ली जैसे शहर में मौजूदा बेसिक पे और एचआरए के साथ रहना आसान नहीं है। ऐसे में इन कर्मचारियों के बेसिक पे और एचआरए को सम्मान जनक बढ़ाया जाए। जिससे रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए इन कर्मचारियों को जद्दोजहद ना करना पड़े। बता दें, 8वें वित्त आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। पे कमीशन के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट जमा करना है।

फैमिली यूनिट बढ़ाने की लगातार कर रहे हैं मांग (8th Pay Commission family unit)

लगभग सभी कर्मचारी संगठनों ने 8वें पे कमीशन से फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग हो रही है। मौजूदा समय में फैमिली यूनिट 3 है। इसमें एक यूनिट कर्मचारी के लिए, 0.8 यूनिट पत्नी और 0.6-0.6 यूनिट बच्चों के लिए है। इसे बढ़ाकर 4.4 यूनिट करने की मांग हो रही है। फेडरेशन के अनुसार अगर ऐसा हुआ तो फिटमेंट फैक्टर लेवल एक के कर्मचारी का 2.05 से बढ़कर 2.10 हो जाएगा।

अधिक HRA की मांग

ज्यादातर कर्मचारी संगठनों ने अधिक एचआरए की मांग की है। AINPSEF ने प्रस्ताव दिया है कि एचआरए को 36 प्रतिशत एक्स शहर के लिए, Y शहर के लिए 24 प्रतिशत और Z शहर के लिए यह 12 प्रतिशत करने की मांग हुई है। वही, अन्य संगठनों ने इसे क्रमशः 40 प्रतिशत, 35 प्रतिशत और 30 प्रतिशत करने की मांग की है। साथ ही इसे डीए से जोड़ने की भी डिमांड 8वें वित्त आयोग से हुई है।

TPTA अधिक बढ़ाने की मांग

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा ट्रांसपोर्ट भत्ता पर्याप्त नहीं पड़ रहा है। खासतौर पर मेट्रो शहरों के लिए। AINPSEF ने लेवल एक कर्मचारी के लिए कम से कम 9000 रुपये TPTA करने की मांग की है। वहीं, कुछ अन्य सगठनों TPTA को 3 गुना बढ़ाने की मांग की है। साथ ही इस महंगाई भत्ता से भी जोड़ने की मांग हुई है।

डीए मर्जर की भी मांग

आयोग के सामने कर्मचारी संगठन 25 प्रतिशत डीए होने की स्थिति में इसे बेसिक पे के साथ मिलाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि ऐसा करने पर भविष्य में सैलरी रिवीजन के लिए यह एक मजबूत आधार बनेगा।

मौजूदा समय में लेवल एक कर्मचारी को 37080 रुपये की सैलरी मिलती है। इसमें बेसिक पे, डीए, एचआरए और ट्रांसपोर्ट भत्ता शामिल है। AINPSEF के प्रस्ताव को अगर मान लिया गया तो फिटमेंट फैक्टर 2.10 के होने पर सैलरी 61344 रुपये हो जाएगी। इसमें अधिक एचआरए और संशोधित टीपीटीए शामिल रहेगा। जोकि मौजूदा सैलरी से 65 प्रतिशत ज्यादा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN