Home rss business hindi 8th Pay Commission: 68234 रुपये तक पेंशन! 8वें पे कमीशन से ToR...

8th Pay Commission: 68234 रुपये तक पेंशन! 8वें पे कमीशन से ToR में बदलाव की क्यों हो रही मांग?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद है
  • अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा तब की स्थिति में लेवल 9 के कर्मचारी को 68234 रुपये की मिनिमम पेंशन मिल सकती है

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों को ही फायदा नहीं होगा। पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। उनकी पेंशन बढ़ जाएगी। ऐसे कर्मचारी जो 1 जनवरी 2026 या उसके बाद रिटायर होंगे उन्हें 8वें वेतन आयोग का लाभ मिलने की उम्मीद है। कर्मचारी से जुड़े संगठन जैसे आल इंडिया डिफेंस एप्लॉयीज फेडरेशन (AIDEF) और रेलवे मेल सर्विस (RMS) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि 8वें पे कमीशन के टर्म ऑफ रेफ्रेंस में संशोधन किया जाए। इन संगठनों का कहना है कि जो कर्मचारी 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हो रहें है उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए।

8वें पे कमीशन की रिपोर्ट लागू होने के बाद पुरानी पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। लेवल 1 से 18 तक के कर्मचारी जो 1 जनवरी 2026 या उसके बाद रिटायर होंगे उनके बेसिक पेंशन में रिवीजन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि लेवल 5 से 9 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?

नेशनल काउंसिल ऑफ दी ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की मांग है कि आखिरी सैलरी का 67 प्रतिशत और फैमिली पेंशन का 50 प्रतिशत किया जाए। वहीं, आल इंडिया डिफेंस एप्लॉयीज फेडरेशन की मांग है कि पेंशन आखिरी सैलरी का 67 प्रतिशत और फैमिली पेंशन 50 प्रतिशत हो। दोनों संगठनों ने एक ही जैसी मांग की है। वहीं, भारत पेंशनर्स समाज ने मिनिमम पेंशन 45000 रुपये करने की मांग की है।

7वें पे कमीशन में कितनी है मिनिमम पेंशन

आखिरी बार 7वें पे कमीशन ने 9000 रुपये मिनिमम पेंशन को अप्रूव किया था। वहीं, अधिकतम पेंशन की लिमिट को 125000 रुपये किया था।

कितना होगा मिनिमम पेंशन

अगर फिममेंट फैक्टर आयोग 2.1 रखता है तो लेवल 5 कर्मचारियों का मिनिमम पेंशन 30,660 रुपये, लेवल 6 के कर्मचारियों को 37170 रुपये, लेवल 7 के कर्मचारी को 47145 रुपये, लेवल 8 के कर्मचारी 49980 रुपये और लेवल 9 के कर्मचारी 55755 रुपये की मिनिमम पेंशन हो जाएगी।

अगर 8वां वेतन आयोग 2.28 फिटमेंट फैक्टर रखता है तब

ऐसी स्थिति में लेवल 5 के कर्मचारी को मिनिमम पेंशन 33288 रुपये, लेवल 6 के कर्मचारी को 40356 रुपये, लेवल 7 के कर्मचारी को 51186 रुपये, लेवल 8 के कर्मचारी को 54264 रुपये पेंशन मिलने की उम्मीद है। वहीं, लेवल 9 के कर्मचारी को 60,534 रुपये मिनिमम पेंशन 2.28 फिटमेंट फैक्टर पर मिल सकता है।

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहता है तब की स्थिति?

ऐसी स्थिति में लेवल 9 के कर्मचारी को कम से कम 68234 रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारी को कम से कम 37522 रुपये की मिनिमम पेंशन मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN