Home rss business hindi 8th Pay Commission: 69000 रुपये बेसिक पे, 3.833 फिटमेंट फैक्टर; फैमिली यूनिट...

8th Pay Commission: 69000 रुपये बेसिक पे, 3.833 फिटमेंट फैक्टर; फैमिली यूनिट को 5 करने की हुई मांग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8पे कमीशन के सामने बेंगलुरू मीटिंग के दौरान फिटमेंट फैक्टर से लेकर फैमिली यूनिट 5 करने की डिमांड हुई है
  • आयोग से मिनिमम बेसिक पे 69000 रुपये करने की डिमांड संगठनों ने की है

8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग की बेंगलुरु मीटिंग गुरुवार को हो गई। इस मीटिंग में कर्नाटक के कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन, कर्नाटक पोस्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस पेंशनर्स एसोसिएशन, दी कर्नाटक इनकम टैक्स पेंशनर्स एसोसिएशन और कर्नाटक सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स ने हिस्सा लिया था। इन सभी संगठनों की तरफ से पेंशन, फिटमेंट फैक्टर, अलाउंस और पोस्ट रिस्ट्रक्चरिंग आदि पर चर्चा हुई। इन संगठनों की तरफ से मिनिमम बेसिक पे 69000 रुपये करने की मांग हुई है।

3.833 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड (8th Pay Commission: fitment factors)

कर्नाटक पोस्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस पेंशनर्स एसोसिएशन ने आयोग से 3.833 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। इस संगठन ने 69000 रुपये मिनिमम बेसिक पे की मांग की है। यही मांग नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (स्टाफ साइ़ड) ने भी की है। बता दें, 7वें पे कमीशन में मौजूदा समय में मिनिमम बेसिक पे 1800 रुपये था।

कर्नाटक की इस संस्था ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से 34470 रुपये की मिनिमम पेंशन की मांग 8वें पे कमीशन से की है।

पे स्केल का मर्जर

पेंशनर्स से जुड़ी संस्थाओं ने 8वें पे कमीशन से एप्लॉयी लेवल के मर्जर की मांग की है। इस समय 7वें पे कमीशन के हिसाब से कुल 18 लेवल हैं। इसी हिसाब से इन्हें सैलरी क्रेडिट होती है।

फैमिली यूनिट को भी बढ़ाने की मांग

बेंगलुरू मीटिंग में आयोग के सामने फैमिली यूनिट को 5 करने की मांग संगठनों ने की है। मौजूदा समय में फैमिली यूनिट तीन है। आयोग से कहा गया है कि कर्मचारी और उनकी पत्नी को एक-एक यूनिट माना जाए। वहीं, दो बच्चों और अभिभावकों को भी 0.8 यूनिट माना जाए। इस हिसाब से 5.2 यूनिट होता है। जिसका राउंड फिगर 5 यूनिट होगा।

6 एनुअल इंक्रीमेंट

इन पेंशनर्स बॉडी ने सालाना इंक्रीमेंट को भी 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि मौजूदा समय में 3 प्रतिशत का एनुअल इंक्रीमेंट पर्याप्त नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN