Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा, इसे लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा है
- अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने 3.833 और 4.0 जैसे फिटमेंट फैक्टर की मांग की है
- हालांकि, सरकार की ओर से अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर का ऐलान नहीं हुआ है
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा, इसे लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी चर्चा है। अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने 3.833 और 4.0 जैसे फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी अंतिम फिटमेंट फैक्टर का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच, अगर 2.62, 3, 3.50, 3.833 या 4.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी हो सकती है? आइए, आसान भाषा में पूरी कैलकुलेशन समझते हैं।
2.62 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?
अगर 8वें वेतन आयोग में 2.62 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो मौजूदा बेसिक सैलरी के मुकाबले नई बेसिक सैलरी इस तरह हो सकती है-
पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी
लेवल 1 ₹47,160
लेवल 2 ₹52,138
लेवल 3 ₹56,854
लेवल 4 ₹66,810
लेवल 5 ₹76,504
इस कैलकुलेशन के मुताबिक, लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 47,160 रुपये हो सकती है। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 76,504 रुपये तक पहुंच सकती है।
3.0 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी हो सकती है बेसिक सैलरी?
अगर सरकार 3.0 का फिटमेंट फैक्टर मंजूर करती है, तो कर्मचारियों की अनुमानित बेसिक सैलरी इस प्रकार होगी
पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी
लेवल 1 ₹54,000
लेवल 2 ₹59,700
लेवल 3 ₹65,100
लेवल 4 ₹76,500
लेवल 5 ₹87,600
इस हिसाब से लेवल 1 की बेसिक सैलरी 54,000 रुपये और लेवल 5 की बेसिक सैलरी 87,600 रुपये हो सकती है। यानी फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के साथ नई बेसिक सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।
3.50 फिटमेंट फैक्टर पर कितना मिलेगा वेतन?
अगर 8वें वेतन आयोग में 3.50 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो अनुमानित बेसिक सैलरी का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।
पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी
लेवल 1 ₹63,000
लेवल 2 ₹69,650
लेवल 3 ₹75,950
लेवल 4 ₹89,250
लेवल 5 ₹1,02,200
इस स्थिति में लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 63,000 रुपये हो सकती है। वहीं, लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 1.02 लाख रुपये से ज्यादा पहुंचने का अनुमान है।
3.833 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?
कई कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो लेवल 1 से 5 तक की अनुमानित बेसिक सैलरी कुछ इस तरह होगी:
पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी
लेवल 1 ₹68,994
लेवल 2 ₹76,277
लेवल 3 ₹83,176
लेवल 4 ₹97,742
लेवल 5 ₹1,11,924
इस कैलकुलेशन के मुताबिक, लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 69,000 रुपये और लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 1.12 लाख रुपये हो सकती है।
4.0 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?
अगर 8वें वेतन आयोग में 4.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो इन पांचों पे लेवल की अनुमानित बेसिक सैलरी इस प्रकार होगी:
पे लेवल अनुमानित नई बेसिक सैलरी
लेवल 1 ₹72,000
लेवल 2 ₹79,600
लेवल 3 ₹86,800
लेवल 4 ₹1,02,000
लेवल 5 ₹1,16,800
इस हिसाब से लेवल 1 की बेसिक सैलरी 72,000 रुपये, जबकि लेवल 5 की बेसिक सैलरी 1,16,800 रुपये तक पहुंच सकती है।
फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कितना पड़ेगा असर?
इन सभी कैलकुलेशन से साफ है कि फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, नई बेसिक सैलरी का अनुमान भी उतना ही ज्यादा होगा। लेकिन कर्मचारियों को मिलने वाली वास्तविक सैलरी सिर्फ फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर नहीं करेगी। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), दूसरे भत्ते और सरकार के अंतिम नियम भी अहम होंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




