Home - 9000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आ रहा iQOO फोन, मिलेगी...

9000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आ रहा iQOO फोन, मिलेगी दो चिप; सामने आई डिटेल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐसा लग रहा है कि iQOO Neo 12 जल्द ही डेब्यू कर सकता है। चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक टीजर सामने आया है, जिससे फोन के कई खास फीचर्स का पता चल गया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

iQOO तेजी से स्मार्टफोन पोर्टफोयिलो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड iQOO Neo 12 को लाने की तैयारी में जुट गया है, जो कंपनी का अलगा परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने इस फोन की जानकारी देना शुरू कर दिया है। कंपनी इस आने वाले फोन को एक डुअल-चिप परफॉर्मेंस फ्लैगशिप के तौर पर पेश कर रही है। इसके हालिया टीजर में डिस्प्ले, कूलिंग सिस्टम और बैटरी में किए गए अपग्रेड्स को हाइलाइट किया गया है।

iQOO Neo 12 में 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले होगा।

iQOO Neo 12 की खासियत

आईकू के आधिकारिक वीबो टीजर्स के अनुसार, आईकू नियो 12 में 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले होगा। पैनल में विजनॉक्स की चौथी पीढ़ी की pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो विजुअल परफॉर्मेंस के साथ-साथ एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई है। यह कॉम्बिनेशन हाई-रिजॉल्यूशन और हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन को लगने वाली पावर की जरूरत के बिना स्मूद गेमप्ले और शार्प विजुअल्स दे सकता है।

iQOO Neo 12

इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ आईकू की अपनी Q3 गेमिंग चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस डुअल-चिप सेटअप का मकसद गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना और बेहतर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग और स्मूद फ्रेम रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करना है। हाल ही में सामने आई फोन की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह 16GB रैम और एंड्रॉयड 17 के साथ आ सकता है, जिसमें शायद OriginOS 7 स्किन भी होगी।

फोन को ठंडा रखेगा कूलिंग फैन

फोन में एक इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी होगा। आईकू ने रीडिजाइन किए गए एयरफ्लो चैनल के साथ एक नया आइस डोम एक्टिव कूलिंग सिस्टम पेश किया है, जो हैवी गेम्स और हैवी वर्कलोड के दौरान गर्मी को खत्म करने में मदद करेगा। टीजर इमेज में पीछे की तरफ एक सर्कुलर वेंटिलेशन ग्रिल दिखाई देती है, जो फोन के डिजाइन में ही इंटीग्रेट है।

फोन के प्रमोशनल मटेरियल में बैटरी कैपेसिटी 9000mAh लिस्टेड है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड और बैटरी से संबंधित अन्य डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। फोन के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, मेमोरी कॉन्फिगरेशन और चीन के बाहर उपलब्धता के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाना है, लेकिन अभी तक सटीक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

Amazon पर मिल रहे इन iQOO फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN