Source :- KHABAR INDIATV

Image Source : INSTAGRAM
अनन्या पांडे

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों केसरी चैप्टर 2 में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रही हैं। बुधवार की दोपहर अनन्या अपनी सबसे अच्छी दोस्त सुहाना खान के साथ मुंबई के बांद्रा के एक रेस्तरां में लंच डेट के लिए निकलीं। इस लंच डेट पर अनन्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लेंको भी मौजूद रहे। अनन्या को बुधवार को अपने कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ शहर में देखा गया। कथित लवबर्ड्स के साथ लंच डेट पर अभिनेत्री की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान भी शामिल हुईं। अनन्या पांडे बेबी ब्लू टॉप और व्हाइट पैंट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और मिनिमल मेकअप लुक चुना। सुहाना खान ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ ब्लू शर्ट और जींस के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था। अपने बालों को साफ-सुथरे अपडू में बांधे हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, वॉकर ने व्हाइट टी और खाकी पैंट में अपना लुक सिंपल रखा।

दोनों के अफेयर की चर्चा

बीते कुछ दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनन्या अक्सर ही अपनी दोस्ती का संकेत देती रहती हैं। बीते दिनों अनन्या के जन्मदिन पर वॉकर ब्लैंको ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अनन्या को खास अंदाज में बधाई दी थी। दोनों के अफेयर की चर्चाएं अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बुधवार को अनन्या मुस्कुराती हुई कार से उतरीं और सीधे रेस्टोरेंट में चली गई हैं। यहां पैपराजी ने इस दौरान दोनों की तस्वीरें क्लिक कीं। 

कौन हैं वॉकर ब्लैंको?

वॉकर ब्लैंको मूल रूप से अमेरिका के रहने वाले हैं। वह शिकागो इलिनोइस में पैदा हुए थे। वॉकर की फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने अपना अधिकांश जीवन मियामी, फ्लोरिडा में बिताया है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा फ्लोरिडा के वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से की है। वॉकर का शोबिज जगत से भी नाता है। वह एक पूर्व मॉडल हैं और कई रिपोर्टों के अनुसार, अब जामनगर में वंटारा में अंबानी परिवार के साथ काम करते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनका काम क्या है या वह इस काम के लिए भारत में रहते हैं या नहीं।

आदित्य रॉय कपूर के साथ हुआ ब्रेकअप

बता दें कि अनन्या पांडे इससे पहले बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने हालांकि कभी पब्लिकली इसे एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने इसको लेकर हिंट दी थी। जब आदित्य रॉय कपूर से पूछा गया कि आपका ब्रेकअप क्यों हुआ था। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वो 50 बार लगातार फोन करती थी। वहीं अनन्या ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें ये दिक्कत है। इस बात से दोनों के ब्रेकअप की खबर पक्की हुई थी। अब बताया जा रहा है कि अनन्या पांड ने आदित्य के बाद वॉकर ब्लैंको को डेट करना शुरू कर दिया है। 

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV