Source :- LIVE HINDUSTAN
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं जिस समस्या को लेकर सबसे ज्यादा परेशान होती हैं वह है स्ट्रेच मार्क्स। ये एक कॉमन समस्या है जो सभी महिलाओं को होती है लेकिन इसके निशान से बचना चहती हैं तो कुछ तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए-
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हालांकि, महिलाएं जिस समस्या को लेकर सबसे ज्यादा परेशान होती हैं वह है स्ट्रेच मार्क्स। स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी का एक कॉमन हिस्सा हैं। ये लाल, बैंगनी लाइन अक्सर पेट, कूल्हों, स्तनों या जांघों पर दिखाई देती हैं। इस समस्या से पूरी तरह से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन उनके निशान से बचने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। यहां जानिए स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए क्या करें।
1) हेल्दी वजन बनाए रखें
प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स को रोकने के सबसे असरदार तरीकों में से एक है मैनेज करना। स्ट्रेच मार्क्स अक्सर तब बनते हैं जब वजन बढ़ने के कारण स्किन तेजी से खिंचती है। हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक बदलाव कॉमन है लेकिन हेल्दी वजन मैंटेन करके आप इस प्रोसेस को स्लो कर सकते हैं।
2) हाइड्रेटेड रहें
अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने से आपकी त्वचा सॉफ्ट और हेल्दी रहती है। सॉफ्ट स्किन पर प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स के निशान ड्राई स्किन की तुलना में कम होते है। इसलिए रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीने की कोशिश करें। नारियल पानी, हर्बल चाय और ताजे फलों के रस जैसे हाइड्रेटिंग ऑप्शन को रूटीन में शामिल करें। आपको कितना पानी पीना है इसके बारे में डॉक्टर की सलाह लें।
3) स्किन के मुताबिक खाना खाएं
आप जो खाते हैं उसका सीधा असर आपकी स्किन पर होता है। पोषक तत्वों की कमी प्रेगनेंसी के दौरान खिंचाव के निशानों को बढ़ाने का काम करती है। जरूरी पोषक तत्वों से युक्त खाना आपकी स्किन को हेल्दी और लचीला बनाए रखने में मदद करता है।
4) मॉइस्चराइजर और क्रीम का इस्तेमाल
पेट, ब्रेस्ट, कमर और जांघों पर हर दिन क्रीम और लोशन लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड और हेल्दी रहती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को बनने से पहले ही रोका जा सकता है।
5) नारियल तेल लगाएं
नारियल का तेल प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कोलेजन को बूस्ट करता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए वर्जिन नारियल तेल को अच्छी तरह से पेट, जांघ और ब्रेस्ट पर लगाएं। प्रेगनेंसी के दौरान और बाद में इस तेल को लगाना स्ट्रेच मार्क्स से निपटने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN