Source :- LIVE HINDUSTAN

Low Blood Pressure Home Remedies: ब्लड प्रेशर लो रहने की शिकायत रहती है तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर अचानक से ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो किस तरह के घरेलू तरीकों से समस्या दूर की जा सकती है।

ब्लड प्रेशर हाई होने के साथ ही लो होना भी कई बार खतरनाक हो जाता है। लो ब्लड प्रेशर की वजह से कई सारी समस्याएं घेर लेती है। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ, खराब लाइफस्टाइल के साथ ही शरीर में न्यूट्रिशन की कमी भी लो ब्लड प्रेशर की वजह हो सकती है। वैसे तो लो ब्लड प्रेशर कोई गंभीर बीमारी नही है लेकिन सही समय पर इलाज ना करने से ये समस्या हो सकती है। आमतौर पर लो ब्लड प्रेशर 90/60 या इससे नीचे जाने पर अगर ये लक्षण महसूस होते हैं। तो इन उपाय को अपनाएं।

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण

बॉडी में ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से ये लक्षण दिखते हैं।

थकावट महसूस होना

आलस आना या बहुत ज्यादा नींद लगना

भूख ना लगना

मिचली और उल्टी लगना

बहुत तेजी से पसीना निकलना

नॉर्मल टेंपरेचर पर भी ठंड महसूस होना

तेजी से दिल धड़कना

अगर बीपी लो हो जाए फौरन ये घरेलू उपाय अपनाएं

-ब्लड प्रेशर लो की समस्या अक्सर हो जाती है तो पानी जरूर पीते रहें। पानी शरीर में ब्लड के फ्लो को स्मूदली होने में मदद करेगा। जिससे बीपी लो होने के चांस कम होंगे।

-अचानक से बीपी लो हो रहा है तो चीनी और नमक पानी का घोल बनाकर पिलाएं। ऐसा करने से इंसान को होश आने लगता है

-बीपी लो होने की शिकायत रहती है तो पर्याप्त मात्रा में नींद के साथ आराम भी जरूर करें।

-अगर ब्लड प्रेशर लो रहा तो लापरवाही ना करें और फौरन डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

-कॉफी की मदद से भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को हल किया जा सकता है। ब्लैक कॉफी पिलाएं, इससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है।

-इसके साथ ही जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। पर्याप्त मात्रा में सोडियम के साथ ही सोडियम वाले फूड को खाने में शामिल करें।

-एक्सरसाइज और योगा पर जोर दें। ये केवल हाई बीपी वालों के लिए नहीं बल्कि ब्लड प्रेशर लो रहने वालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN