Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
एक्टर रणवीर सिंह दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उनकी फिट बॉडी फैंस को पसंद आती है। कई बार फैंस रणवीर से उनकी फिटनेस के बारे में पूछ चुके हैं। चलिए आज आपको एक्टर के वर्कआउट व डायट प्लान के बारे में बताते हैं।
एक्टर रणवीर सिंह कमाल के अभिनेता हैं, उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। उनकी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं और रणवीर के एक्शन-एक्टिंग की तारीफ हो रही हैं। एक्टर के प्रोफेशन के साथ रियल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी फिट और टोन्ड बॉडी के लोग दीवाने हैं। रणवीर से आस्क मी एनीथिंग सेशन में कई फैंस उनकी फिटनेस और डायट प्लान के बारे में सवाल करते हैं। खैर, रणवीर फैन्स को निराश नहीं करते हैं और उन्होंने इसके बारे में खुलकर बताया। चलिए आज हम आपको रणवीर के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
वर्कआउट प्लान
रणवीर सिंह हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना पसंद करते हैं लेकिन फिटनेस कोच की निगरानी में करते हैं। वेट लिफ्टिंग, रूटीन कार्डियो, मोबिलिटी ड्रिल्स, पुलअप्स, पुशअप्स, स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट और बर्पी डेली रूटीन में करते हैं। इसके अलावा रणवीर सुबह रनिंग, वॉकिंग करना भी पसंद करते हैं। उन्हें स्पोर्ट्स में भी रुचि है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट
रणवीर सिंह की शुरुआत नींबू पानी से होती हैं और फिर उनका नाश्ता भी हेल्दी होता है। नाश्ते में एक्टर नट्स के साथ ओट्स, शुगर फ्री चॉकलेट चिप्स, इम्यूनिटी शॉट्स ड्रिंक्स, डिटॉक्स ड्रिंक और अश्वगंधा डेट बॉल्स खाते हैं। रणवीर का नाश्ता काफी हेल्दी और हैवी होता है, इसके बाद वह लंबे समय तक कुछ नहीं खाते। जिस सफेद चीज की हम बात कर रहे हैं, वो है ओट्स। ये प्रोटीन-फायबर युक्त होता है, जिससे पेट भरा रहता है। इससे वजन नहीं बढ़ता है और ये शरीर को ताकत भी देता है।
लंच-डिनर
रणवीर सिंह लंच-डिनर में दाल-चावल, रोटी, सब्जी, सलाद खाना पसंद करते हैं। उन्हें घर का बना सिंपल खाना अच्छा लगता है। वह चिकन-मटन भी खाते हैं लेकिन अपने किरदारों के लिए वीगन डायट भी शुरू कर देते हैं।
नो शुगर
रणवीर सिंह अपनी डायट में से शुगर बिल्कुल हटा चुके हैं। लेकिन उन्हें जब मीठे की क्रेविंग होती है, तो वह चॉकलेट चिप्स-एवोकाडो से बना बटर खाते हैं। इससे उनके मीठे की क्रेविंग खत्म हो जाती है और ये हेल्दी भी होता है।
क्या हैं फिटनेस टिप्स
-रणवीर सिंह का कहना है कि आप जो भी खाएं अच्छा खाएं और खुश रहें।
-फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दें और स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें।
-दिनभर अच्छे से पानी पिएं और डेली वर्कआउट करें।
-पूरी नींद लें और हमेशा अच्छी सोच रखें। इसी से आप फिट रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN
