Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Rates And Supply Updates: दिल्ली में इंडेन का 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 913 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है।

एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर सरकार ने कहा है कि गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में एलपीजी की घबराहट में खरीदारी हो रही है, जिसकी मुख्य वजह बल्क मांग है। वहीं, पीएनजी के 7.99 लाख कनेक्शन हो चुके हैं और 2.87 लाख और कनेक्शन के लिए ढांचा तैयार है।

LPG और PNG दोनों कनेक्शन वाले घरों के लिए सरकार का नया नियम

केंद्र सरकार द्वारा लिक्विफायड पेट्रोलियम गैस यानी LPG और PNG के नए नियम जारी किए गए है। नए नियम के अनुसार जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लग जाता है, वे सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडरों का नियमित उपयोग जारी नहीं रख सकते हैं।

PNG कनेक्शन लेने के 30 दिनों के भीतर ग्राहकों को कोई एक विकल्प चुनना होगा। या तो LPG कनेक्शन को पूरी तरह सरेंडर कर दें। या फिर ट्रांसफर वाउचर का विकल्प चुनें, जिससे LPG कनेक्शन भविष्य में नॉन-पीएनजी क्षेत्रों में उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

नियम कब से लागू?

ये नए नियम 25 मई 2026 से प्रभावी हो गए हैं। एचपीसीएल ने इस नए नियम की जानकारी X पर देते हुए कहा है कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस नियम की जानकारी रखें और सुचारू एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था के लिए इसका पालन करें।

आज क्या एलपीजी सिलेंडर के रेट

दिल्ली में इंडेन का 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 913 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का है। मुंबई में घरेलू 912.50 रुपये और कमर्शियल 3,024 रुपये है। चेन्नई में घरेलू 928.50 रुपये और कमर्शियल 3,237 रुपये है। गुरुग्राम में घरेलू 921.50 रुपये और कमर्शियल 3,088 रुपये है। नोएडा में घरेलू 910.50 रुपये और कमर्शियल 3,071.50 रुपये है।

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है।

भुवनेश्वर में घरेलू 939 रुपये और कमर्शियल 3,238 रुपये है। चंडीगढ़ में घरेलू 922.50 रुपये और कमर्शियल 3,092.50 रुपये है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1011 रुपये का है और कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज 3361 रुपये हैं।

रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN