Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/wretcoRttfrft_1777193153061_1777193156865_1779876353361_fc950f67-d5eb-41bb-9715-d53479e465ac.jpgसीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य की शादी हो गई है। शादी के बाद दोनों को एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते देखा जाएगा। वर्धन हाउस में अनु को राजनंदिनी की झलक नजर आएगी।
सीरियल तुम से तुम तक में अनु और आर्य वर्धन की शादी हो चुकी है। लेकिन उससे पहले कहानी में तगड़ा ट्विस्ट दिखाया जाएगा। एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो में यशवर्धन की एंट्री हो चुकी है। वो दूल्हा बने आर्य को देखेगा तो उसे सच याद आ जाएगा। वो खुद से कहेगा कि अब आर्य को वो किसी दूसरे की जिंदगी बर्बाद करने नहीं देगा। वो पता लगाएगा कि आर्य किस लड़की से शादी करने वाला है। अनु के पास जाएगा और उससे शादी नहीं करने की बात कहेगा। वो अनु को बताएगा कि आर्य अच्छा आदमी नहीं है। लेकिन अनु उसकी बातों पर यकीन नहीं करती।
अनु की शादी
अनु की शादी से पहले गोपाल का बैंक वालों से विवाद हो जाता है। गोपाल लंबे समय से लोन की अर्जी दे चुके थे। लेकिन शादी वाले दिन तक उन्हें लोन नहीं मिला। वो बैंक वालों से विवाद करते हैं। गोपाल कहते हैं कि उन्हें जानबूझकर लोन नहीं दिया जा रहा है। तभी वहां दुल्हन बनीं अनु पहुंच जाती है। वो अपने पापा को इतना परेशान देख रो पड़ती है। और अनु के कहने के बाद उनका लोन अप्रूव हो जाता है। इतनी दिक्कतों के बाद अनु और आर्य वर्धन की शादी हो जाती है।
अनु को दिखेगी राजनंदिनी
आगे दिखाया जाएगा कि अनु का वर्धन परिवार में गृह प्रवेश होगा और पहली ही रात को कुछ ऐसा होगा की सब हैरान हो जाएंगे। अनु को मिरर में राजनंदिनी की परछाई नजर आएगी। अनु समझ नहीं पाएगी कि आखिर ये उसके साथ क्यों हो रहा है। नए घर में अनु को सीक्रेट रूम के बारे में भी पता चलेगा। लेकिन आर्य उसे उस रूम में जाने से मना कर देगा और पहली बार गुस्से से बात करेगा। आर्य का ऐसा रूप देखकर अनु डर जाएगी।
आर्य और अनु का रोमांस
आगे शो में अनु और आर्य के बीच का रोमांटिक सीन भी दिखाया जाएगा। शादी की पहली रात के बाद अनु गीले बालों के साथ आर्य को नींद से जगाने आएगी। अनु को अपने पास देखकर आर्य बहुत खुश होगा और दोनों के बीच रोमांस दिखाया जाएगा। लेकिन अगले ही पल अनु को घर का माहौल अजीब लगेगा। वो बार-बार अपने आस-पास किसी की छवि महसूस करेगी। कहानी में आगे यशवर्धन की एंट्री होने वाली है। वो अपनी बहन राजनंदिनी की मौत का जिम्मेदार आर्य को मानता है। राजनंदिनी भी अनु को इसलिए परेशान कर रही है क्योंकि वो सच बताना चाहती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





